सोशल मीडिया पर आतंकी नहीं कर सकेंगे अपना प्रचार
ब्रिटेन। इंटरनेट के जरिए सोशल साइट्स पर आतंकी संगठन लोगों के बीच अपनी पैठ बनाते जा रहे हैं, जिसपर ब्रिटेन ने गंभीर चिंता जताई है। ब्रिटेन की सरकार ने इसके लिए सख्त कदम उठाने का मन बना लिया है। इसके लिए यूके की कई बड़े इंटरनेट प्रोवाइडर कंपनियों ने सरकार को सहयोग करने के लिए अपने हाथ बढ़ाये हैं।

यूके की इंटरनेट प्रोवाइडर कंपनी बीटी, टॉक-टॉक, वर्जिन मीडिया और स्काई ने सरकार के आदेश पर उन सभी सामग्रियों को फिल्टर करना शुरु कर दिया है जिससे लोगों में आतंकियों या आतंकी संगठनों के प्रति सहानुभूति पैदा हो। सरकार इसके लिए सर्विस प्रोवाइडर्स से लोगों को एक बटन के जरिए ऐसा विकल्प भी देने को कहा है जिसके जरिए लोग यह बता सके कि यह सामग्री आतंकी सामग्री है। इससे पहले सरकार ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी को रोकने के लिए ऐसा कदम उठाया था।
सरकार के इस कदम का मुख्य उद्देश्य लोगों में आतंकी संगठनों के प्रति किसी भी तरह की सहानुभूति को रोकना है। उन सभी रिपोर्टों को जो आतंकी सामग्री के अंतर्गत आती हैं, काउंटर इंटरनेट रेफरल यूनिट को भेजा जाएगा। जो कि इस बात की पुष्टि करेगी की सामग्री आतंकी सामग्री है या नहीं।
सरकार के सूत्रों की मानें तो फेसबुक, गूगल, याहू और ट्विटर ने सरकार की इस मुहिम में शामिल होने पर राजी हो गये हैं। साथ ही ऐसी सामग्रियों पर पैनी नजर रखी जायेगी साथ ही ऐसी सामग्रियों को प्रसारित नहीं होने देगी। वहीं लोगों के अधिकारों की रक्षा करने वाले समूह के अधिकारी जिम किलॉक का कहना है कि सरकार को इस बात का खयाल रखना चाहिए कि ऐसी सामग्रियों को प्रतिबंधित न किया जाए जो राजनीति से प्रेरित हो या लोगों की बोलने की आजादी पर प्रहार करते हो।
यह फैसला तब आया है जब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून ने संसद में कहा था कि आतंकी संगठनों के प्रति लोगों में किसी भी प्रकार की सहानुभूति को पनपने से रोकना होगा लेकिन इसके लिए इंटरनेट प्रोवाईडर कंपनियों सहित इससे जुड़े लोगों को सरकार का सहयोग करना पड़ेगा। उन्होंने कहा था कि यह एक सामाजिक जिम्मेदारी है जिसे पूरा करने के लिए वह प्रतिबद्ध हैं।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम












Click it and Unblock the Notifications