अमेरिका का इंडिपेंडेंस डे और सऊदी अरब में कांसुलेट के बाहर ब्लास्ट
जेद्दाह। चार जुलाई को अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस है और अमेरिका के साथ ही दूसरे देशों में मौजूद अमेरिकी प्रतिष्ठानों में इसे मनाने की तैयारी हो चुकी है। लेकिन इसी मौके पर अमेरिका के लिए सऊदी अरब के जेद्दाह से एक बुरी खबर आ रही है। जेद्दाह में अमेरिकी कांसुलेट के पास एक आत्मघाती हमलावर ने आज खुद को उड़ा लिया।

ऑफिसर्स की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक हमले के तय स्थल पर पहुंचने से पहले ही यह ब्लास्ट हो गया। इस में में दो सिक्योरिटी ऑफिसर्स भी घायल हो गए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया।
इस संबंध में किसी ने अभी तत्काल कोई बयान नहीं दिया है। अभी तक इस घटना की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है लेकिन सीएनएन के मुताबिक घटना में आईएसआईएस की भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता है।
अमेरिकी अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन सऊदी अरब का गृहमंत्रालय जल्द ही आधिकारिक बयान जारी करेगा। आपको बता दें कि वर्ष 2004 में कांसुलेट पर आतंकी हमला हुआ था जिसमें 10 लोग मारे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications