किर्गिस्तान: चीनी दूतावास में धमाका, एक की मौत और तीन घायल

मास्को। किर्गिस्तान में चीनी दूतावास के परिसर में धमाका हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं यह भी खबर है इस धमाके में करीब तीन लोग घायल हो गए हैं। आपातकाल विभाग ने भी इंटरफैक्स को इस बात की पु्ष्टि कर दी है कि धमाका चीनी दूतावास के परिसर के अंदर हुआ है।

blast

बताया जा रहा है कि यह धमाका एक कार के जरिए हुआ है, जो सीधे चीनी दूतावात के गेट में घुसी जा रही थी। मंगलवार को हुए इस धमाके में कार ड्राइवर की मौत हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

किर्गिस्तान के डिप्टी प्रधानमंत्री जेनिश राजाको ने इस घटना को सुसाइड कार बॉम्बिंग अटैक कहा है। उन्होंने कहा- एक सुसाइड बॉम्बर मित्सुबिसी डेलिका कार चला रहा था। उन्होंने कहा है कि जो भी इस धमाके में घायल हुए हैं वह सभी किर्गिस्तान के नागरिक हैं। सूत्रों ने कहा कि अभी जब तक स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं हो जाती, तब तक इसे आतंकी घटना नहीं माना जा सकता है।

इंटरफेक्स एजेंसी ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से इस बात की पुष्टि भी कर दी है कि इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। ट्विटर पर Nigger Nietzschebrod नाम के एक अकाउंट से वहां की एक तस्वीर ट्ववीट की गई है, जिसमें धुआं उठता दिख रहा है। इसके अलावा, चीन के सिन्हुआ न्यूज के ट्विटर अकाउंट से भी एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें धुआं उठता साफ देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+