World War 2 News: मिल गया उस जापानी जहाज का मलबा, जिसे अमेरिका ने उड़ाकर 1000 कैदियों को मारा था

मोंटेवीडियो मारू जहाज का डूबना ऑस्ट्रेलिया की सबसे खराब समुद्री आपदाओं में से एक थी, जिसमें कम से कम 850 सैनिकों सहित अनुमानित 979 ऑस्ट्रेलियाई नागरिक मारे गए थे।

World War 2 News

World War 2 News: सेकंड वर्ल्ड वार, जिसमें लाखों लोग मारे गये थे, उसके सबूत अभी भी लोगों को खौफ में डालते हैं। गहरे समुद्र में जाकर खोज करने वाले खोजकर्ताओं ने कहा है, कि उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के समय चलने वाली जापानी परिवहन जहाज, एसएस मोंटेवीडियो मारू के मलबे का पता लगा लिया है।

इस जहाज को साल 1942 में फिलीपींस से तारपीडो से उड़ा दिया गया था, जिसमें जहाज पर लगभग 1,000 ऑस्ट्रेलियाई कैदी मारे गए थे। ये जहाज 1 जुलाई, 1942 को डूब गया था, जो अब पापुआ न्यू गिनी से चीन के हैनान तक जाता है। इस जहाज को अमेरिका के एक पनडुब्बी से टारपीडो हमले में डूबो दिया गया था। बाद में खुलासा हुआ था, कि अमेरिकी सेना को यह अंदाजा नहीं था, कि जापान के इस जहाज में ऑस्ट्रेलिया के एक हजार कैदी सवार हैं। मलबे का स्थान 80 से अधिक वर्षों तक एक रहस्य बना रहा।

कहां मिला डूबा हुआ जापानी जहाज

ये जहाज समुद्र में 4 किलोमीटर से ज्यादा की गहराई पर पाया गया है और समुद्री पुरातत्व समूह साइलेंटवर्ल्ड फाउंडेशन ने समुद्र के अंदर इस मिशन को अंजाम दिया है और इस डूबे जहाज को खोजने में कामयाबी हासिल की है।

मोंटेवीडियो मारू का डूबना ऑस्ट्रेलिया की सबसे खराब समुद्री आपदाओं में से एक थी, जिसमें कम से कम 850 सैनिकों सहित अनुमानित 979 ऑस्ट्रेलियाई नागरिक मारे गए थे। फाउंडेशन ने कहा, कि 13 अन्य देशों के नागरिक भी उस जहाज पर सवार थे, जिससे मारे गए कैदियों की कुल संख्या लगभग 1,060 हो गई थी।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधान मंत्री एंथनी अल्बनीस ने एक ट्वीट में कहा, कि "आखिरकार, मोंटेवीडियो मारू की खोई हुई आत्माओं का विश्राम स्थल मिल गया है।" उन्होंने लिखा है, कि "जहाज पर 1,060 कैदियों में से 850 ऑस्ट्रेलियाई सेवा के सदस्य थे और हमले के बाद उनकी जिंदगी खत्म हो गई थी।"

ऑस्ट्रेलिया ने क्या कहा?

उन्होंने कहा, कि "इस खोज के पीछे का असाधारण प्रयास हमारे देश की सेवा करने वालों को हमेशा याद रखने और उनका सम्मान करने के ऑस्ट्रेलिया के गंभीर राष्ट्रीय वादे की स्थायी सच्चाई का सबूत है।" उन्होंने कहा, कि "हमें उम्मीद है कि आज की खबर उन प्रियजनों के लिए कुछ आराम लाएगी जिन्होंने इस जहाज को लेकर सालों से उम्मीद लगा रखी थी।"

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने एक वीडियो संदेश में कहा, कि "यह ऑस्ट्रेलिया के समुद्री इतिहास में सबसे दुखद अध्यायों में से एक को दर्शाता है।"

खोजकर्ताओं ने फिलीपींस के लुजोन के मुख्य द्वीप के उत्तर-पश्चिम में दक्षिण चीन सागर में 6 अप्रैल को मलबे की खोज शुरू की थी और सोनार के साथ एक स्वायत्त पानी क्षेत्र के नीचे उच्च तकनीक वाले उपकरणों की मदद से इस जहाज की खोज कर ली।

वहीं, साइलेंटवर्ल्ड फाउंडेशन के निदेशक जॉन मुलेन ने कहा, "हम 1,000 से अधिक लोगों की कब्र को देख रहे हैं।" उन्होंने कहा, कि "हमने पूरे वियतनाम युद्ध की तुलना में लगभग दोगुने ऑस्ट्रेलियाई लोगों को खो दिया, इसलिए यह उन पीड़ित परिवारों और उनके वंशजों के लिए असाधारण रूप से महत्वपूर्ण है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+