बाढ़ आयी तो एक महीने तक पानी में डूबे रहेंगे अमेरिका के तटीय शहर
वाशिंगटन। अमेरिका में बढ़ते समुद्र स्तर के कारण इसके तटीय क्षेत्रों में हर साल 30 या ज्यादा दिनों तक बाढ़ आने का खतरा है। राष्ट्रीय समुद्री एवं वायुमंडलीय प्रशासन (एनओएए) की टीम द्वारा किए गए एक अध्ययन में साल में 30 या ज्यादा बार बाढ़ आने पर आवृत्ति आधारित 'टिपिंग प्वाइंट' स्थापित किए हैं।

एनओएए की 'राष्ट्रीय मौसम सेवा' ने इस तरह की बाढ़ को उच्च ज्वार से एक या दो फुट ऊपर बताया है। एनओएए के ऑपरेशनल ओसनोग्राफिक प्रोडक्ट्स एंड सर्विसिस (सीओ-ओपीएस) में समुद्र विज्ञानी विलियम स्वीट ने बताया, "हमने 30-40 सालों में पाया कि वैश्विक समुद्र स्तर के मामूली अनुमानों से भी दैनिक ज्वार बाढ़ की घटनाएं बढ़ेंगी।"
टीम ने पाया कि वर्ष 2050 तक अध्ययन में शामिल अमेरिका के तटीय इलाकों में ये 'टिपिंग प्वाइंट' सीमा से पार हो जाएंगे। अध्यनकर्ताओं ने, अंतरसरकारी जलवायु परिवर्तन पैनल के अनुमान के समान, वर्ष 2100 तक वैश्विक समुद्र स्तर 1ए से चार फुट तक बढ़ने का अनुमान लगाया है। शोधकर्ताओं ने इन घटनाओं की ओर ध्यान आकर्षित किया है, जिन्हें व्यापक तौर पर नजरअंदाज कर दिया गया है। यह अध्ययन 'अथ्र्स फ्यूचर' जर्नल में प्रकाशित होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications