चीन में कोरोना से विकराल हुए हालात, अस्पतालों में बेहोश होकर गिर रहे डॉक्टर-मरीज, खौफनाक वीडियो
चीन में पिछले दो सालों से सख्त ज़ीरो कोविड पॉलिसी चल रही थी, लेकिन पिछले महीने भारी प्रदर्शन के बाद सरकार ने कोविड प्रतिबंधों में राहत दी थी, जिसके बाद ही चीन में कोरोना विस्फोट हो गया है।
China Covid: कोरोना वायरस ने चीन को इस वक्त काफी परेशान कर रखा है और चीन के अलग अलग हिस्सों से वैसे ही वीडियो आ रहे हैं, जैसे वीडियो साल 2020 के शुरूआत में चीन से आ रहे थे। पहले कोरोना वायरस वेभ में शी जिनपिंग ने वुहान में सख्त लॉकडाउन लगा दिया था और पूरे देश को बचा लिया था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाया। चीन के अस्पतालों में वर्तमान तबाही के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। टेलीग्राफ द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में एक डॉक्टर को बेहोश होते हुए देखा जा सकता है, जो मरीजों को देखते देखते बुरी तरह से थक गया था।

अस्पतालों में बहुत बुरा हाल
चीन के अस्पतालों में मरीजों की बाढ़ आई हुई है और डॉक्टर कई-कई दिनों से मरीजों का इलाज कर रहे हैं। लिहाजा, अब डॉक्टरों का धैर्य जवाब दे रहा है और थकान की वजह से अब डॉक्टर बेहोश हो रहे हैं। चीन से जो वीडियो आ रहे हैं, उनमें एक वीडियो में अस्पताल के अंदर फर्स पर रोगियों को लेटा हुआ देखा जा रहा है और ऑटोमेटिक मशीनों के जरिए डॉक्टर उनका सीपीआर टेस्ट कर रहे हैं। पिछले महीने सख्त लॉकडाउन हटाए जाने के बाद ताजा लहर ने चीन को अचंभित कर दिया है। चीन के अस्पताल मरीजों से खचाखच भरे हुए हैं और श्मशान घाटों पर शवों की संख्या में भारी उछाल देखा जा रहा है। चीन में इस वक्त कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन स्ट्रेन के BF.7 वेरिएंट ने हाहाकार मचा रखा है, जो काफी तेजी के साथ लोगों को संक्रमित कर रहा है।
अस्पताल में डॉक्टर हुए बेहोश
द टेलीग्राफ ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें मरीजों से घिरे डॉक्टर को देखा जा सकता है। डॉक्टर एक के बाद एक मरीजों का इलाज कर रहा होता है और फिर वो अचानक बेहोश हो जाता है। जिसके बाद बाकी के डॉक्टर आ जाते हैं और उसे होश में लाने की कोशिश करते हैं। लेकिन, डॉक्टर होश में नहीं आ पाता है, जिसके बाद बाकी के डॉक्टर उसे लेकर चले जाते हैं। पिछले दो दिनों में चीन की बिगड़ती स्थिति एक वैश्विक चिंता बन गई है और टेलीग्राफ द्वारा रिपोर्ट की गई घटना, 14 दिसंबर को हुई, यह दर्शाता है कि रोगियों की आमद कई हफ्ते पहले शुरू हो गई थी। चीन में हाल ही में कोविड-19 मामलों में हुई वृद्धि में लाखों मौतों का अनुमान लगाया गया है, और देश की स्वास्थ्य प्रणाली पूरी तरह से चरमरा गई है। एक अनुमान के मुताबिक अगले 90 दिनों में चीन की 60% से ज्यादा और दुनिया की 10% आबादी के कोविड से संक्रमित होने की संभावना है।

तीन सालों का टूटा रिकॉर्ड
चीन के वुहान से कोरोना वायरस के निकले ठीक तीन साल हो रहे हैं और यह देश इस समय महामारी की सबसे भयानक लहर को झेलने को मजबूर है। अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी एएफपी की एक रिपोर्ट के हवाले से जानकारी मिल रही है कि अधिकारियों के लिए अब शवों को ट्रैक करना असंभव हो गया है। पूरे चीन में मामले बढ़ रहे हैं। कुछ एक्सपर्ट का तो यहां तक दावा है कि मामले दिनों में नहीं घंटों में दोगुने हो रहे हैं। चीन की सरकार ने जब से अचानक अपनी जीरो कोविड पॉलिसी में ढील देने का फैसला किया है, लॉकडाउन, क्वारंटीन और मास टेस्टिंग की अनिवार्यता खत्म हुई है, वहां कोरोना ने तबाही मचानी शुरू कर दी है।

अर्थव्यवस्था को भी पहुंचा है नुकसान
वहीं, विश्व बैंक ने मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में चीन की अर्थव्यवस्था के लिए विकास दर के अनुमान में भारी कटौती कर दी है और कहा है, कि महामारी और खराब आर्थिक मैनेजमेंट की वजह से प्रॉपर्टी सेक्टर धाराशाई हो गई है। वर्ल्ड बैंक ने चीन के विकास दर के पूर्वानुमान को घटाकर 2.7 प्रतिशत कर दिया है, जो जून में अनुमानित 4.3 प्रतिशत था। वर्ल्ड बैंक ने कहा है, कि चीन की प्रॉपर्टी सेक्टर में महामारी की वजह से आफत आ गई है और दूसरी कमजोरियों ने दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को बुरी तरह से प्रभावित किया है।












Click it and Unblock the Notifications