इस्लामाबाद: सलमान खुर्शीद ने की पाकिस्तान की तारीफ, नरेंद्र मोदी को कोसा
इस्लामाबाद। एक बार फिर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में हैं लेकिन इस बार मामला पहले से ज्यादा संगीन है क्योंकि इस बार सलमान खुर्शीद ने बयान भारत में नहीं बल्कि भारत के कट्टर विरोधी देश पाकिस्तान में दिया है।
खुर्शीद ने कहा कि पाकिस्तान के अमन के पैगाम का भाजपा की अगुआई वाली सरकार ने सही जवाब नहीं दिया जबकि पाकिस्तानी सेना आतंकियों के खिलाफ जो काम कर रही है उसकी प्रशंसा की जानी चाहिए।
इस्लामाबाद में सलमान खुर्शीद ने की पाकिस्तान की तारीफ
सलमान यहीं पर नहीं रूके उन्होंने आगे भी कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की यह दूर की सोच थी कि वे मई 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान से दिल्ली आए। नवाज का यह बेबाक फैसला उनकी हिम्मत को दिखाता है। मोदी सरकार को यह समझना था लेकिन अपने कट्टर और कड़े रवैये के कारण वो इंडो-पाक रिलेशन में खटास पैदा कर रहे हैं।
जिन्ना इंस्टीट्यूट में स्पीकर के रूप में बोले खुर्शीद
गौरतलब है कि इस्लामाबाद का जिन्ना इंस्टीट्यूट हर साल अलग-अलग विषयों पर स्पीच कराता है। इस बार बतौर स्पीकर खुर्शीद को न्योता दिया गया था। खुर्शीद के स्पीच के वक्त वहां कई देशों के एंबेसेडर मौजूद थे।
खुर्शीद ने शरीफ को सही और मोदी को गलत बताया
जिसके बाद पाकिस्तानी मीडिया में आज पूरे दिन सलमान खुर्शीद ही छाये हुए हैं।पाकिस्तानी अखबार ‘डेली टाइम्स' ने पेज नंबर 3 पर ‘Indian govt unsure on Pakistan policy: ex-FM' हेडलाइन के साथ सलमान खुर्शीद के लिए लिखा है कि भारत के ही लोग भारत सरकार की नीतियों और रवैये को गलत बता रहे हैं।
जबकि सोशल मीडिया पर कई भारतीयों ने सलमान खुर्शीद को इस बयान के लिए जमकर कोसा है।
देशद्रोही कांग्रेस और पाकिस्तान का प्यार। आक थू। ऐसी घटिया पार्टी मैंने पूरी दुनिया में नही देखी।
Posted by नरेंद्र मोदी भारत के अगले प्रधानमंत्री : नमो वर्ष २०१४ on Friday, November 13, 2015













Click it and Unblock the Notifications