70 साल का कार्यकाल, 15 PM की नियुक्ति, जानिए 96 की उम्र में अलविदा कहने वाली क्वीन के बारे में सब कुछ
लंदन, 8 सितम्बर। ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वे ब्रिटेन के इतिहास में सबसे अधिक उम्र तक राज करने वाली महारानी रहीं। महारानी के निधन के साथ ही तीन साल की उम्र से उनके उत्तराधिकारी प्रिंस चार्ल्स अब राजा बन गए हैं। जल्द ही लंदन के सेंट जेम्स पैलेस में आधिकारिक तौर पर उनका राज्याभिषेक किया जाएगा।
Recommended Video

क्वीन का बाल्मोरल निधन
बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा, "रानी का आज दोपहर बाल्मोरल में शांतिपूर्वक निधन हो गया। किंग एंड द क्वीन कंसोर्ट आज शाम बाल्मोरल में रहेंगे और कल लंदन लौटेंगे। आधिकारिक शोक की घोषणा के रूप में ब्रिटेन में ऐतिहासिक इमारतों पर झंडों को उतारा जा रहा है। बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा, "क्वीन का आज दोपहर बाल्मोरल में शांतिपूर्वक निधन हो गया। किंग एंड द क्वीन कंसोर्ट आज शाम बाल्मोरल में रहेंगे और कल लंदन लौटेंगे।

महारानी का ऐतिहासिक कार्यकाल
ब्रिटेन के इतिहास में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय थीं। वे 14 प्रांतों और 54 राष्ट्रमंडल की प्रमुख थीं। क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने अपने लंबे शासनकाल के दौरान दुनिया सबसे योग्य राज्य प्रमुख के रूप में पहचानी जाती थीं। ब्रिटेन में अपने 70 साल के शासनकाल में उन्होंने 15 प्रधानमंत्रियों की नियुक्ति की।

परिवार की पीड़ा को किया बर्दाश्त
क्वीन का जीवन हमेशा लक्जरी में बीता। लेकिन वो कभी दिखावे के प्रति आकर्षित नहीं हुई। एलिजाबेथ द्वितीय एक शांत और दृढ़ निश्चय वाली लेडी थीं। हालांकि उनके जीवन काभी संघर्षों से भरा था। साल 1952 में जब उनके पिता, जॉर्ज VI की अकाल मृत्यु हुई तो उन्हें गहरा आघात लगा। लेकिन उन्होंने हिम्मत बांधी और सिंहासन संभाला। अपने कार्यकाल के दौरान परिवार पर आए संकट का उन्होंने डटकर मुकाबला किया। साल 1997 में पेरिस में एक कार दुर्घटना में वेल्स की राजकुमारी डायना की मृत्यु हुई। क्वीन को इस संकट से पार पाने में समय लगा लेकिन उन्होंने वो बुरा वक्त भी काट डाला।

25 साल की उम्र में संभाला सिंहासन
क्वीन एलिजाबेथ-II पिता की मृ्त्यु के बाद जब सिंहासन पर बैठीं तो उनकी उम्र 25 साल थी। लेकिन उन्होंने एक कुशल शासक के रूप में शासन को चलाया। उनकी व्यक्तिगत लोकप्रियता ने उन्हें ब्रिटेन का आजीवन लीडर बनाए रखा। उन्होंने प्राचीनकाल की राजशाही को तेजी से सामाजिक परिवर्तन के दौर में भी बनाए रखा। वे पार्टियों, रिसेप्शन आदि में लोगों के बीच जाती रहती थीं।
इससे उनके लोकप्रियता कभी कम नहीं हुई। उन्हें व्यापक पैमाने पर व्यक्तिगत रुप से लोगों के जुड़ने का भी मौका मिला।

फिलिप की मौत पर हुईं बेसुध
क्वीन के पति फिलिप की 99 वर्ष की आयु में अप्रैल 2021 में नींद में ही मृत्यु हो गई थी। 73 साल बाद शाही जोड़े बिछुड़ गए थे। पति की मृत्यु के बाद क्वीन बेसुध हो गई थी। क्वीन ने पति की मृत्यु से पहले जीवन के आखिरी महीने लॉकडाउन में एक साथ बिताए थे।

चार बच्चों की मां, 8 की दादी और 12 की परदादी
क्वीन चार बच्चों की मां हैं और 12 की परदादी हैं। राजकुमारी डायना की एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। महारानी के बेटे एवं उत्तराधिकारी प्रिंस चार्ल्स, उनकी पत्नी कैमिला और पोते प्रिंस विलियम बाल्मोरल में थे। महारानी की बेटी, राजकुमारी ऐनी, पहले से ही स्कॉटिश महल में उनके साथ थीं और उनके अन्य बच्चे प्रिंस एंड्रयू और प्रिंस एडवर्ड भी वहां पहुंचने वाले थे, प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन जो एक चैरिटी कार्यक्रम के लिए ब्रिटेन में थे लेकिन वो भी बाल्मोरल के लिए रवाना हो गये थे।

एक दिन पहले क्वीन के हाथों 15वें पीएम की नियुक्ति
महारानी ने ठीक एक दिन पहसे लिज ट्रस को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया था। एलिजाबेथ 1952 से ब्रिटेन समेत एक दर्जन से अधिक देशों की रानी रही हैं। ट्रस 96 वर्षीय महारानी से मिलने के लिए स्कॉटलैंड के एबर्डीनशायर में उनके बाल्मोरल कैसल स्थित आवास पहुंची थीं। वो 15वीं पीएम हैं जिनकी नियुक्ति महारानी ने की थी।












Click it and Unblock the Notifications