'गाजा में बच्चे भी भूल गए हैं मुस्कराना, जल्द हो युद्ध विराम', Easter Speech में पोप फ्रांसिस ने किया आह्वान
इजरायल में हमास के हमले के बाद लगातार गाजा में संघर्ष जारी है। फिलिस्तीन और इजरायल के बीच वर्चस्व की लड़ाई में मासूम बच्चों की पीड़ा रोंगड़े खड़े कर देने वाली है। ऐसे में ईस्टर के मौके पर अपने भाषण में पोप फ्रांसिस (Pope Francis) ने कहा कि गाजा में बच्चे तो अब मुस्कराना ही भूल चुके हैं। उनकी पीड़ा देखी नहीं जाती है, ऐसे में गाजा में तत्काल युद्ध विराम की घोषणा होनी चाहिए।
खासतौर पर इस युद्ध में जिस तरह बच्चों को भी हमले का शिकार बनाया गया, हजारों बच्चे मारे जा चुके हैं और रोजाना सैकड़ों युद्ध की चपेट में आ रहे हैं, वह युद्ध के बर्बर चेहरे को ही दर्शाता है।

गाजा में चल रहे संघर्ष के बीच हालत खराब होते जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक राहत कार्यों के लिए जब अंतरराष्ट्रीय चिकित्सकों की एक टीम गाजा पहुंची। वहां युद्ध असर बच्चों पर देख कर डॉक्टरों की टीम स्तब्ध हो गई। टीम की ओर दिए गए इनपुट के मुताबिक गाजा में बड़ी संख्या में बच्चे ऐसे थे, जो हमलों में घायल हो गए। बच्चों की पीड़ा अंदाजा लगाना मुश्किल है। आंकड़ों के मुताबिक गाजा में हमले में अब तक बारह हजार से ज्यादा बच्चों की जान जा चुकी है।
ऐस में ईस्टर के मौके पर अपने भाषण में पोप फ्रांसिस ने गाजा में तत्काल युद्ध विराम और मानवीय सहायता अभियानों में तेजी लाने का आह्वान किया है। रविवार ईस्टर के मौके पर अपने भाषण में पोप ने इजराइल-हमास युद्ध में तत्काल युद्धविराम के लिए अपनी अपील दोहराते हुए गाजा तक मानवीय सहायता की पहुंच सुनिश्चित करने और बंधकों की शीघ्र रिहाई का आह्वान किया। पोप ने दावा किया कि गाजा में हालात खराब हैं, वहां अब बच्चे भी पीड़ा के चलते मुस्कराना भूल गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications