यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे ब्रेट कैवनॉघ होंगे अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के जज, आज होगी आधिकारिक पुष्टि
वॉशिंगटन। अमेरिकी सीनेट ने कई मतभेदों के बाद भी सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर नामित ब्रेट कैवनॉघ के नाम पर मोहर लगा दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भी कैवनॉघ के समर्थन में कई बातें कहीं गई थीं और उनके समर्थन की वजह से बंटे हुए सीनेट ने कैवनॉघ के नाम को अपनी मंजूरी दे दी है। कैवनॉघ पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं। एफबीआई की ओर से उनके खिलाफ जांच की बातें भी कहीं गई थीं लेकिन कुछ नहीं हो सका। अमेरिकी कांग्रेस में रिपब्लिकन पार्टी की सुसान कोलिंस जो मैंने से सीनेटर हैं, एरिजोना से सीनेटर जेफ फ्लेक और डेमोक्रेटिक पार्टी के वेस्ट वर्जिनिया से जो मैनशिन थर्ड ने साफ कर दिया है कि वह कैवनॉघ के लिए वोट करेंगे।

तीन हफ्ते पहले तक मुश्किल में थे कैवनॉघ
तीन हफ्ते पहले तक कैवनॉघ के नाम पर मोहर लगेगा, इस बात पर भी आशंका थी। एक और सीनेटर लीजा मुरकोव्स्की जो अलास्का से रिपब्लिकन पार्टी की सीनेटर हैं, सिर्फ वह हैं जो कैवनॉघ के विरोध में नजर आईं। उन्होंने कहा कैवनॉघ एक अच्छे इंसान हैं लेकिन इस कोर्ट के लिए फिलहाल सही व्यक्ति नहीं हैं। शनिवार को अब कैवनॉघ के लिए आखिरी बार वोटिंग होगी और इस वोटिंग के साथ ही उनके नाम पर आधिकारिक तौर पर मोहर लग जाएगी। 53 वर्ष के कैवनॉघ रिटायर्ड जस्टिस एंथोनी कैनेडी की जगह लेंगे। कैवनॉघ के नाम पर मोहर लगने का सीधा असर अगले माह होने वाले मध्यावधि चुनावों पर भी पड़ेगा। कहा जा रहा है कि महिला मतदाता राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ वोट कर सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications