आकाशगंगा में नीले, पीले और गुलाबी रंग के तारों का नजारा, यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने जारी की NGC 6744 की तस्वीर
पेरिस। यूरोपीय स्पेस एजेंसी (ESA) और नासा (NASA) ने पृथ्वी की आकाशगंगा 'मिल्की वे' की समानताओं वाली NGC 6744 आकाशगंगा की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें कई तारे दिखाई दे रहे हैं। पहली नजर में यह हमारे आकाशगंगा की 1,00,000-प्रकाश-वर्ष व्यास की तुलना में 2,00,000 से अधिक प्रकाश-वर्ष मापने के बावजूद हमारे आकाशगंगा जैसा दिखाई देता है। ESA के मुताबिक, इस तस्वीर में पीले, नीले और गुलाबी रंग के तारों को दिखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: सूर्य के रहस्यों से पर्दा उठाने पहली बार सतह तक जाएगा अंतरिक्ष यान, मिशन के लिए तैयार NASA
NGC 6744 पृथ्वी के आकाशगंगा के समान ही है। NGC 6744 के प्रमुख केंद्रीय क्षेत्र को वृद्ध तारों को पीले रंग के रूप में देखा जा सकता है, जो धूलदार सर्पिल भुजाओं के रूप में दिख रहे हैं और युवा तारों का समूह को नीले रंग में देखा जा सकता है। वहीं, तारों के निर्माण का सक्रिय क्षेत्र गुलाबी रंग में दिखाई दे रहा है।
2005 में NGC 6744 के भीतर ही सुपरनोवा का पता चला था, जो कि इस आकाशगंगा के जीवन पर सवाल खड़ा करता है। सुपरनोवा, यानि कि एक विशाल तारा जब अपने हाइड्रोजन के आवरण को खो देता है, तो वह स्वत: ही गिर जाता है।
यह भी पढ़ें: मंगल ग्रह पर तूफान, नासा के रोवर सिस्टम में आई खराबी, वैज्ञानिक चिंतित












Click it and Unblock the Notifications