सूर्य के रहस्यों से पर्दा उठाने पहली बार सतह तक जाएगा अंतरिक्ष यान, मिशन के लिए तैयार NASA
वाशिंगटन। हमें ऊर्जा प्रदान करने वाले सूरज से जुड़े ऐसे बहुत सारे रहस्य हैं, जिनके बारे में हमें आज तक नहीं पता है लेकिन शायद अब ये राज, राज ना रह पाएं क्योंकि अंतरिक्ष एजेंसी नासा अब इन रहस्यों से पर्दा उठाने की तैयारी में है, उसका पहला मिशन इस ओर पूरी तरह से तैयार है, दरअसल नासा ने कार के आकार का एक यान तैयार किया है जो कि सूरज की सतह से 40 लाख मील की दूरी से गुजरेगा, यह अपने आप में एक ऐतिहासिक घटना होगी क्योंकि इससे पहले किसी भी अंतरिक्ष यान ने इतना ताप का सामना नहीं किया है।

छह अगस्त को होगा रवाना
आपको बता दें कि पार्कर सोलर प्रोब छह अगस्त को यूनाइटेड लॉन्च एलायंस डेल्टा 4 हैवी में सवार होकर उड़ान भरेगा। यह अंतरिक्ष यान मानव द्वारा निर्मित है, जो सूर्य के बिल्कुल करीब से गुजरेगा।

क्या है सूर्य
- सूर्य सौरमंडल के केन्द्र में स्थित एक तारा जिसके चारों तरफ पृथ्वी और सौरमंडल के अन्य अवयव घूमते हैं।
- सूर्य हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा पिंड है और उसका व्यास लगभग 13 लाख 90 हजार किलोमीटर है ।
- ऊर्जा का यह शक्तिशाली भंडार मुख्य रूप से हाइड्रोजन और हीलियम गैसों का एक विशाल गोला है।
- इसकी सतह पर छोटे-बड़े धब्बे दिखलाई पड़ते हैं, इन्हें सौर कलंक कहा जाता है।
- ये कलंक अपने स्थान से सरकते हुए दिखाई पड़ते हैं, इससे वैज्ञानिकों ने निष्कर्ष निकाला है कि सूर्य पूरब से पश्चिम की ओर 27 दिनों में अपने अक्ष पर एक परिक्रमा करता है।













Click it and Unblock the Notifications