इक्वेटोरियल गिनी में सैन्य अड्डे के पास हुए सीरियल ब्लास्ट, 17 लोगों की हुई मौत, 400 लोग घायल

इक्वेटोरियल गिनी में सैन्य अड्डे के पास हुए सीरियल ब्लास्ट, 17 लोगों की हुई मौत, 400 लोग घायल

इक्वेटोरियल गिनी के सबसे बड़े बाटा शहर में सैन्य अड्डे के पास रविवार (07 मार्च) को एक बड़ा धमाका हुआ। जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई है और 400 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इक्वेटोरियल गिनी में एक के बाद एक लगातार कई धमाके हुए हैं। राष्ट्रपति तियोदोरो ओबियांग ने जानकारी दी है कि जो विस्फोट सैन्य अड्डे पर हुए वह डायनामाइट के इस्तेमाल से जुड़ी लापरवाही की वजह से हुए। राष्ट्रपति तियोदोरो ओबियांग ने पहले सूचना दी थी कि 15 लोगों की मौत हो गई है और 500 लोग घायल हैं। लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय ने बाद में कहा कि बाटा शहर में एक बाद एक हुए धमाके में 17 लोग मारे गए हैं और 400 लोग घायल हैं।

Equatorial Guinea explosions

अल जजीरा ने राष्ट्रपति तियोदोरो ओबियांग के हवाले से कहा कि धमाके सैन्य अड्डे पर डायनामाइट के इस्तेमाल से जुड़ी लापरवाही के कारण हुए हैं। रिपोर्ट में ये भी लिखा गया है कि लोगों को धमाके के मलबे से शवों खींचते देखा गया है। सोशल मीडिया और कुछ सरकारी टीवी में इस घटना के धमाके की तस्वीर सामने आई है, जिसको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये कितना बड़ा विस्फोट था। तस्वीरों में बाटा शहर के ऊपर घना धुंआ दिखाई दे रहा है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+