मोमबत्तियां जलाकर गर्लफ्रेंड को कर रहा था प्रपोज, तभी घर में लगी आग, सब जलकर हो गया राख
नई दिल्ली। इंग्लैंड के साउथ यॉर्कशार में एक शख्स का मोमबत्तियों की रोशनी में गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने का प्लान भारी पड़ गया। सैकड़ों मोमबत्तियां जलाकर इससे पहले कि वो फ्लैट में गर्लफ्रेंड को बुलाता और उसे प्रपोज करता, मोमबत्तियों से आग लग गई और सब जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात ये रही कि प्रेमी जोड़े को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
Recommended Video

सब सेट कर गर्लफ्रेंड को लेने गया था
साउथ यॉर्कशायर फायर एंड रेस्कयू ने अपने बयान में बताया है कि इस शख्स ने रोमांटिक अंदाज में गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करने के लिए फ्लैट को अच्छे से सजाया। सैकड़ों मोमबत्तियां जलाईं, गुब्बारे टांगे, गीत संगीत और शैपेन का इंतजाम किया। सबकुछ सेट हो जाने के बाद वो गर्लफ्रंड को लेने गया। जिसे डिनर के लिए इनवाइट किया गया था। शख्स के फ्लैट से जाने के बाद मोमबत्तियों के चलते आग लगी और जब बुरी तरह से फैल गई तब जाकर पड़ोसियों ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। जब तक आग बुझती सब जलकर राख हो गया।

लड़की ने शादी के लिए बोला हां
साउथ यॉर्कशायर फायर एंड रेस्कयू ने मंगलवार को जले हुए घर की फोटो फेसबुक पर शेयर की हैं। जिसमें उन्होंने कहा है कि इस घटना में दो बातें अच्छी हैं। एक तो किसी को चोट नहीं पहुंची और दूसरा शख्स की प्रेमिका ने शादी के लिए हां कह दी है। फायर एंड रेस्कयू की ओर से ये भी कहा गया है कि अगर आप इस तरह की कोई प्लानिंग कर रहे हैं तो ध्यान रखें। कम से कम इतना तो याद ही रखें कि कालीन परकभी मोमबत्ती ना जलाएं और पर्दों की भी इनसे एक उचित दूरी हो।

सोशल मीडिया पर भी कई तरह के रिएक्शन
साउथ यॉर्कशायर फायर एंड रेस्कयू के फेसबुक पेज पर इस पूरे मामले की जानकारी दिए जाने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर चर्चा है। कई लोगों ने इस मामले पर कमेंट किए हैं। कई लोग इसे प्रेमी की बेवकूफी कह रहे हैं तो कई लोग इसे एक मानवीय भूल। कई तरह से मजाकिया कमेंट भी यूजर इसको लेकर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications