होटल रूम में वेश्या संग हमबिस्तर था नामी फुटबॉलर, दो लोगों ने रंगे हाथों पकड़ा और करने लगे ब्लैकमेल
लंदन। इंग्लैंड में एक फुटबॉल प्लेयर को ब्लेकमेल करने का मामला सामने आया है। ब्लैकमेल करने वालों ने प्लेयर से 5 लाख पाउंड (करीब 4 करोड़ 56 लाख रुपए) मांगे। दरअसल हुआ ये था कि फुटबॉलर को होटल रूम में एक कॉलगर्ल के साथ सेक्स करते दो आदमियों ने रंगे हाथों पकड़ लिया था। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक प्लेयर को ब्लैकमेल करने वाले दो शख्स ने उसे धमकी दी कि वो पैसे दे वरना वो इस बात के बारे में उसकी पार्टनर को बता देंगे। लेकिन प्लेयर (नाम उजागर नहीं किया गया है) होटल की खिड़की से कूदकर भागने में कामयाब हो गया और फिर इस संबंध में पुलिस को सूचना दी।

द सन के मुताबिक प्लेयर ने कॉलगर्ल को अंदर आने के लिए रूम के की-कार्ड को रिशेप्सन से लेने की बात कही थी लेकिन वो बिना की-कार्ड लिए ही आ गई। उसने होटल रूम का दरवाजा खटखटाया और अंदर आ गई। दोनों हमबिस्तर थे कि दो लोगों ने रिशेप्सन से की-कार्ड लेकर सीधे रूम में घुस आए। दोनों ने इस स्टार फुटबॉलर को कॉलगर्ल के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक फुटबॉलर ने अपना पर्स, मोबाइल फोन और कार की चाभी रूम में ही छोड़ आया था क्योंकि भागने के लिए उसने खिड़की का सहारा लिया।
जानकारी के मुताबिक घटना उसी होटल में हुआ जहां पूरी टीम ठहरी हुई थी। यहां पीडि़त खिलाड़ी ने एक महिला के साथ डेट शुरू कर दी लेकिन उसे पता नहीं था कि उसके साथ ऐसा होने वाला है। प्लेयर का कहना है कि उसे जान बुझकर ट्रैप किया गया। प्लेयर ने ब्लैकमेल करने वाले दोनों व्यक्तियों और कॉलगर्ल के गिरफ्तार होने की बात कही है लेकिन पुलिस ने इसे नकार दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications