3 पत्नियां 13 बच्चे, दौलत इतनी की सोने का बनाया महल.. जानिए कतर के 'मालिक' अमीर की कितनी है संपत्ति?
Qatar Emir Tamim Bin Hamad: इंडियन नेवी के 8 पूर्व ऑफीसर्स की रिहाई के बाद कतर के सबसे ताकतवर और अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी (Sheikh Tamim ibn Hamad Al Thani) एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

इंडियन नेवी अफसरों को कतर कोर्ट के द्वारा सुनाई गई मौत की सजा को माफ कर रिहा करने वाले कतर के अमीर (Emir) तमीम बिन हमद अल थानी को थैंक्यू बोलने के लिए कतर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गए थे, जहां पर अरब के सबसे अमीरों में शामिल शेख तमीम ने उनका रेड कारपेट वेलकम किया था।
कतर के ये शासक तमीम संपत्ति के मामले में ही नहीं बीवियों और बच्चों के मामले में भी काफी अमीर हैं! आइए जानते हैं अरब के सबसे ताकतवर और कतर के "अमीर" कितने हैं अमीर?
कतर के 'मालिक' शेख तमीम इब्न हमाद अल थानी
कतर के शासक का पूरा नाम शेख तमीम इब्न हमाद अल थानी है, जिनकी गिनती अरब ही नहीं दुनिया के सबसे रईस लोगों में होती है। कतर के पूर्व शेख हम्माद बिन खलीफा अल थानी के चौथे नंबर के बेटे शेख तमीम ने स्कूली पढ़ाई लंदन के मशहूर "हैरो स्कूल" में पूरी की है।
कैसे बने कतर के शासक?
शेख तमीम रॉयल मिलिट्री एकेडमी में ट्रेनिंग के बाद कतर सेना में सेकेंड लेफ्टिनेंट नियुक्त हुए। वर्ष 2013 में पिता हम्मा बिन खलीफा के अचानक गद्दी छोड़ने के बाद तमीम कतर के "अमीर" यानी शासक घोषित कर दिए गए क्योंकि इनके बड़े भाई ने 2003 में ही कतर की गद्दी से अपना दावा छोड़ दिया था।
तीन बीवियां और 13 बच्चे...इस पैलेस में रहते हैं साथ
कतर के "अमीर" शेख तमीम की तीन बीवियां और 13 बच्चे हैं। कटक के शासक का ये पूरा शाही परिवार उनके दोहा वाले "रॉयल पैलेस" में रहता है।
सोने से बनवाया है ये महल
दोहा का ये "रॉयल पैलेस" जो दुनिया के सबसे महंगे घरों में शुमार है। अमीर के इस रॉयल पैलेस की दीवारों पर सोने से कारीगरी की हुई है। इसमें 100 से अधिक कमरे हैं और इस पैलेस में एक साथ 500 गाड़ियां पार्क हो सकती हैं। इस पैलेस की कीमत लगभग करीब 1 बिलियन डॉलर है।
कुल संपत्ति कितनी है?
अरब के सबसे अमीर शेखों में शुमार तमीम 1.6 बिलियन पाउंड की संपत्ति के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनके परिवार के पास 335 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति है।
आलीशान और नायाब व्हाइट पैलेस
शेख तमीम के पास एक और आलीशान पैलेस है जो 'व्हाइट पैलेस' (White Palace) के नाम से जाना जाता है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट में छपी रिपोर्ट के अनुसार तमीम ने अपने लिए ये पैलेस 2019 में बनवाया था। इस पैलेस की ना केवल बनावट नायाब है बल्कि इसमें ऐशो-आराम की ऐसी सुविधाएं मौजूद हैं जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते। कतर के अलावा शेख तमीम के पास लंदन, अमेरिका समेत दुनिया के अन्य देशों में अथाह संपत्ति है।
समुद्र में तैरता महल
शेख तमीम के पास दुनिया का सबसे महंगा समुद्र में तैरने वाला महल जैसा लग्जरी यॉर्ट भी है, "कटारा" नाम के इस यॉट की कीमत 400 मिलियन डॉलर है। इस यॉट में एक साथ 35 गेस्ट और 90 क्रू मेंबर्स के ठहरने का इंतजाम है। 124 मीटर लंबे इस समुद्र यॉट में हेलीपैड और कई डेक है।
दुनिया भर की महंगी गाड़ियों का है जखीरा
शेख तमम की लग्जरी के पूछने ही क्या? दुनिया की ऐसी कौन सी महंगी गाड़ी है जो इनके पास ना हो, फरारी, बुगाटी, रोल्स रॉयल, लैबॅर्गिनी समेत अनगिनत लग्जरी गाड़ियां हैं।
शेख तमीम के पास है खुद की 'अमीरी एयरलाइन'
कतर के अमीर के पास खुद की एक 'कतर अमीरी एयरलाइन' है जिसकी शुरूआत आज से 46 साल पहले 1977 में की गई थी। ये एयरलाइन केवल कतर सरकार के टॉप ऑफीसर्स की सर्विस देती है। इस एयरलाइन के पास 14 जहाज हैं जिनमें से एक की कीमत 400 मिलियम डॉलर से भी अधिक है।
सेंट जर्मन फुटबॉल क्लब के हैं मालिक
फीफा वर्ल्ड कप की कतर में मेजबानी कर सुर्खियों में आने वाले शेख तमीम पुर्तगाल के सबसे प्रमुख फुटबॉल क्लब में से एक सेंट जर्मन फुटबॉल क्लब के मालिक भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications