'आतंकी संगठनों के लिए कोई जगह नहीं...' एलन मस्क के X से हटाए जा रहे हमास समर्थक अकाउंट्स
X Removes Pro-Hamas Accounts: एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) से हमास समर्थक अकाउंट्स को हटाए जा रहे हैं। एक्स की तरफ से कहा गया है, कि उसके प्लेटफॉर्म पर आतंकी संगठनों और उनके समर्थकों के लिए कोई जगह नहीं है।
एक्स का ये बयान उस वक्त आया है, जब यूरोपीय आयोग ने गुरुवार को कहा था, कि वह एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) की जांच शुरू कर रहा है, ताकि यह निर्धारित किया जा सके, कि क्या इसने मध्य पूर्व में संघर्ष के बारे में गलत सूचना फैलाने की अनुमति दी है।

यूरोपीय आयोग ने कहा, कि उसने ब्रुसेल्स के नए यूरोपीय डिजिटल सेवा अधिनियम (डीएसए) के तहत शुरू की गई पहली प्रक्रिया के बारे में एक्स को जानकारी के लिए एक औपचारिक अनुरोध भेजा था। यह इंटरनल मार्केट कमिश्नर थिएरी ब्रेटन द्वारा चेतावनी पत्र जारी करने के दो दिन बाद आया है। आयोग ने कहा, कि वह "अवैध सामग्री के अनुमानित प्रसारण के संबंध में प्राप्त संकेतों" का जवाब दे रहा था।
एक्स के खिलाफ हो रही जांच
एक्स को जवाब देने के लिए 40 पन्नों का एक प्रश्नपत्र भेजा गया है और एक्स के पास जवाब देने के लिए 18 अक्टूबर तक का समय है और 31 अक्टूबर तक हर हाल में जवाब देना होगा।
यूरोपीय आयोग के "डिजिटल प्रवर्तक" ब्रेटन ने एएफपी को बताया, कि गुरुवार का कदम "संकट के समय सहित - उपयोगकर्ताओं को एक सुरक्षित वातावरण और सूचना के विश्वसनीय स्रोत प्रदान करने में हमारे नागरिकों और लोकतंत्रों की रक्षा" के बारे में है।
एक्स ने यूरोपीय संघ के पहले के दावों के खिलाफ खुद का बचाव किया है, कि वह गाजा-इजरायल संघर्ष के आसपास दुष्प्रचार से निपटने में विफल रहा है, जैसा कि ब्रुसेल्स ने जांच की है।
वहीं, एक्स की सीईओ लिंडा याकारिनो ने लिखा है, कि प्लेटफॉर्म ने "सामग्री के हजारों टुकड़ों को हटाने या लेबल करने के लिए कार्रवाई की थी" और गाजा आतंकवादी संगठन हमास से जुड़े सैकड़ों खातों को हटा दिया गया था, जिसने शनिवार को इज़राइल पर हमला किया था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया, कि एक्स प्लेटफॉर्म पर आतंकी विचारधारा के लिए कोई जगह नहीं है।
आपको बता दें, कि ब्रेटन ने फेसबुक की मूल कंपनी मेटा के बॉस मार्क जुकरबर्ग और गुरुवार को टिकटॉक और इसके सीईओ शोउ ज़ी च्यू को भी इसी तरह के चेतावनी भरे पत्र भेजे हैं।
ब्रेटन ने जोर देकर कहा, कि बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अब ईयू के डिजिटल सेवा अधिनियम (डीएसए) के अधीन हैं। आपको बता दें, कि यह कानून दो महीने पहले आया था, जिसके तहत उन्हें ईयू कानून या व्यक्तिगत ईयू देशों के कानूनों के तहत अवैध मानी जाने वाली सामग्री पर कार्रवाई करने की आवश्यकता है।












Click it and Unblock the Notifications