भारत में पूरे लाव-लश्कर के साथ आ सकती है टेस्ला, 30 अरब डॉलर का निवेश, Elon Musk बदलने आ रहे भारतीय बाजार!
Tesla Investment India: एलन मस्क की कार कंपनी टेस्ला, कथित तौर पर भारतीय बाजार में प्रवेश करने के लिए एडवांस स्तर पर बातचीत कर रही है और अगले पांच वर्षों में करीब 30 अरब डॉलर का निवेश कर सकती है।
जैसे-जैसे भारत एक नई इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति का मसौदा तैयार करने के करीब पहुंच रहा है, टेस्ला भारत में प्रवेश करने के लिए एडवांस स्तर बातचीत कर रही है और अगले पांच वर्षों में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 30 अरब डॉलर का निवेश करने के लिए तैयार हो सकती है।

भारत में टेस्ला का भारी-भरकम निवेश का प्लान
30 अरब डॉलर का ये निवेश मैन्युफैक्चरिंग संयंत्र बनाने, इससे संबंधित उद्योग कंपनियों के खोलने से लेकर मार्केटिंग और अन्य मदों में खर्च करेगी। कंपनी की आधिकारिक व्यावसायिक योजनाओं से नजदीकी से जुड़े लोगों ने इस बात का खुलासा किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस निवेश में व्यापक विकासशील दुनिया के लिए एक भारतीय संयंत्र से एक नई छोटी कार का उत्पादन करने के लिए 3 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष और तत्काल निवेश, इस विनिर्माण उद्यम का समर्थन करने के लिए अन्य भागीदारों से 10 अरब डॉलर की प्रतिबद्धता, और बैटरी उद्योग पारिस्थितिकी तंत्र में 15 अरब डॉलर शामिल हो सकते हैं।
टेस्ला अगले पांच सालों में 30 अरब डॉलर के निवेश का ये प्लान तैयार कर रही है।
नई इलेक्ट्रिकल व्हिकल नीति भारत सरकार तैयार कर रही है, जो टेस्ला के लिए नहीं है, बल्कि जिसका विस्तार में भारत में इलेक्ट्रिक कारों के निर्माण और मार्केट के विस्तार के लिए किया जा रहा है, उसके तहत टेस्ला की विदेशी निर्मित ईवी के लिए आयात शुल्क की मौजूदा संरचना में छूट की मांग को पूरा करती है, तो कंपनी पहले सीमित संख्या में अपने मानक ब्रांड लाने की योजना बना रही है।
चार्जिंग इकोसिस्टम का निर्माण और परीक्षण शुरू करते हुए भारतीय लक्जरी कार बाजार में प्रतिस्पर्धा करना इसका मकसद है। इसके साथ ही, टेस्ला दो साल के भीतर पहली छोटी कार बनाने के लिए भारत में एक कारखाने में भी निवेश कर सकती है, जिसकी फैक्ट्री तीन साल के भीतर पूरी हो जाएगी।
कार की मूल्य निर्धारण संरचना फिलहाल निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन यह एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के देशों की मांगों को पूरा करने के लिए सामान्य टेस्ला से सस्ता मॉडल होने की संभावना है। उच्च स्तर की स्थानीय निर्मित भारत-निर्मित सामग्री वाली यह फैक्ट्री, आंशिक रूप से भारतीय बाजार को पूरा कर सकती है और निर्यात पर काफी हद तक ध्यान केंद्रित कर सकती है, जैसा कि डील पर नजर रखने वाले अधिकारियों ने संकेत दिया है।

भारत में सबसे बड़ा निवेश
अगर टेस्ला का निवेश फाइनल हो जाता है, तो भारत के लिए ये अब तक की सबसे बड़ी इन्वेस्टमेंट होगी। टेस्ला संयंत्र में 3 अरब डॉलर का निवेश करेगा और इसके विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र में अन्य भागीदार 10 अरब डॉलर का निवेश करेंगे। इसके समानांतर, बैट्री निर्माण में 5 अरब डॉलर का और निवेश होगा, जिसे बढ़ाकर 15 अरब डॉलर किया जा सकता है।
कंपनी के करीबी और परियोजना चर्चा में शामिल एक अधिकारी के मुताबिक, टेस्ला के साथ 30 अरब डॉलर के निवेश के लिए एडवांस स्टेज में चर्चा की जा रही है।
संबंधित अधिकारी ने कहा, कि भारत की इलेक्ट्रिक कार सेक्टर के लिए ये एक 'सुजुकी पल' हो सकता है, जब मारूती सुजुकी 1980 के दशक में छोटी कार लेकर भारत आई थी और फिर मारूति कार पूरे भारत में फैल गई। सुजुकी का भारतीय बाजार में आना एक क्रांति माना जाता है।
टेस्ला उस वक्त भारत में आने वाली है, जब एप्पल पहले से ही भारत में अपनी फैक्ट्री बनाने वाली है। हालांकि, एप्पल धीरे धीरे भारतीय बाजार में उतरने का प्लान बना रही है, लेकिन टेस्ला अपने सभी संसाधनों के साथ एक ही बार में मार्केट में उतरती है, लिहाजा भारत के लिए ये एक ऐतिहासिक पल हो सकता है। टेस्ला कंपनी अपने साथ एक विशालकाय पारिस्थितिक तंत्र का निर्माण करती है और अगर टेस्ला कंपनी भारत में 30 अरब डॉलर के निवेश के साथ आती है, तो यकीन मानिए, भारतीय बाजार में एक ऐतिहासिक क्रांति होने वाली है।
हालांकि, टेस्ला ने भारत के लिए अपनी विशिष्ट योजनाओं पर आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की। लेकिन भारत सरकार के एक आर्थिक मंत्रालय में कार्यरत एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, कि "भारत ईवी क्षेत्र में सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन प्रदान करने पर विचार करेगा। किसी भी क्षेत्र में कोई कंपनी विशिष्ट प्रोत्साहन नहीं दिया जाएगा।" लेकिन इससे संकेत मिलता है, कि व्यापक नीति के एक हिस्से के रूप में आयात शुल्क रियायतों का दरवाजा अभी भी मेज पर है।












Click it and Unblock the Notifications