Elon Musk फिर बने दुनिया के नंबर-1 अमीर कारोबारी, मुकेश अंबानी टॉप-10 से बाहर, देखिए अमीरों लिस्ट

एलन मस्क फिर दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी बन गये हैं जबकि जेफ बेजोस नंबर-2 पर आ गये हैं वहीं भारत के मुकेश अंबानी टॉप-10 से बाहर हो गये हैं।

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे चर्चित और नये नये प्रयोगों को लेकर पहचान बनाने वाले उद्योगति एलन मस्क फिर से दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति बन गये हैं। टेक्नोकिंग और टेस्ला के मालिक एलन मस्क और अमेजन के मालिक जेफ बेजोस के बीच नंबर-1 और नंबर-2 के लिए होड़ मची रहती है और इस बार एलन मस्क ने बाजी मारी है। एलन मस्क ने जेफ बेजोस को पीछा छोड़ते हुए फिर से दुनिया के सबसे अमीर शख्स होने का गौरव हासिल कर लिया है।

एलन मस्क दुनिया के नंबर-1 अमीर

एलन मस्क दुनिया के नंबर-1 अमीर

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक दुनिया के सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के मालिक और सीईओ एलन मस्क फिर से नंबर वन बन गये हैं और उनकी संपत्ति में 323 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ है। यानि, इस बार एलन मस्क की संपत्ति में 23.4 हजार करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है और अब एलन मस्क की कुल संपत्ति बढ़कर 18.2 हजार करोड़ डॉलर हो गई है। आसान शब्दों में समझें तो एलन मस्क की संपत्ति अब 13.2 लाख करोड़ रुपये हो गई है। इसके साथ ही एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर आदमी हो चुके हैं।

नंबर-2 पर पहुंचे जेफ बेजोस

नंबर-2 पर पहुंचे जेफ बेजोस

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक एलन मस्क की संपत्ति में जहां 23.4 हजार करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है, वहीं अमेजन कंपनी के मालिक जेफ बेजोस अब दूसरे पायदान पर आ चुके हैं। जेफ बेजोस के लिए पिछला कुछ वक्त सही नहीं गया है और उनकी संपत्ति में 41.6 करोड़ डॉलर की गिरावट आई है। यानि, उनकी संपत्ति में 3 हजार करोड़ डॉलर की कमी दर्ज की गई है और अब उनकी संपत्ति 18.1 हजार करोड़ डॉलर हो गई है। यानि, अब जेफ बेजोस की संपत्ति 13.1 लाख करोड़ रह गई है।

लिस्ट में 11वें नंबर पर मुकेश अंबानी

लिस्ट में 11वें नंबर पर मुकेश अंबानी

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी 11वें स्थान पर पहुंच चुके हैं। हालांकि, मुकेश अंबानी अभी भी एशिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं। कुछ वक्त पहले मुकेश अंबानी को चीनी उद्योगपति झोंग शानशन ने पीछा छोड़ा था लेकिन इस बार झोंग शानशन अमीरों की लिस्ट में 14वें स्थान पर आ गये हैं।

दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट

दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स ने जो दुनिया के सबसे ज्यादा अमीरों की लिस्ट जारी की है उसमें रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी को झटका लगा है और वो टॉप-10 की लिस्ट से बाहर हो चुके हैं। अब मुकेश अंबानी अमीरों की फेहरिस्त में 11वें स्थान पर हैं। मुकेश अंबानी का नेटवर्थ 8210 करोड़ डॉलर यानि 5.96 लाख करोड़ रुपये है। दुनिया के टॉप-10 अमीरों की बात करें तो चौथे स्थान पर फ्रांस के बेर्नार्ड अर्नांल्ट हैं और उनकी संपत्ति करीब 9 लाख करोड़ रुपये है। वहीं, बाकी के 9 स्थानों पर अमेरिकी उद्योगपतियों ने कब्जा बना रखा है। वहीं, चीन के उद्योगपति झोंग शानशन जिन्होंने कुछ समय पहले मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा था, उनकी संपत्ति करीब 6570 करोड़ डॉलर है और वो 14वें पायदान पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+