26 अगस्त को हो सकती है एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग की केज फाइट, हमसे जानिए किसकी जीत के हैं अधिक चांसेज?
सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज के बीच जुबानी जंग होती रहती है लेकिन अब पहली बार दुनिया के दो रईसों को अखाड़े में भिड़ते हुए दिखाई देंगे। टेक्नोलॉजी की दुनिया के ये दो बड़े दिग्गज यानी कि एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग केज फाइट के लिए तैयार हैं।
इस फाइट की लाइव-स्ट्रीमिंग भी की जाएगी। खुद एलन मस्क ने ऐलान किया है कि इस फाइट की लाइव स्ट्रीामिंग उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर होने वाली है।

इस बीच मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने रविवार को कहा कि वह एलन मस्क से लड़ने को तैयार हैं। एक अन्य ट्वीट में जुकरबर्ग ने जवाब दिया, "मैं किसी भी दिन मस्क से लड़ने के लिए तैयार हूं। मैं सांसें रोक कर इस लड़ाई का इंतजार कर रहा हूं। इसके लिए मैंने 26 अगस्त की तारीख भी सुझाई थी। लेकिन मस्क ने अब इस बारे में कन्फर्म नहीं किया है।"
इसके जवाब में मस्क ने कहा कि उनकी गर्दन और अपर बैक की MRI होनी है। इसके बाद सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। इसलिए इस हफ्ते के आखिर तक वो डेट की जानकारी दे देंगे।
एक अन्य ट्वीट का रिप्लाई करते हुए एलन मस्क ने कहा कि इन दोनों की अगर लड़ाई छोटी है, तो शायद वे जीत जाएंगे। वहीं, अगर ये लड़ाई लंबी खिंचती है तो जुकरबर्ग सहनशक्ति के जरिए फाइट जीत सकता है।
इसके साथ मस्क ने यह भी कहा कि उनका वजन कम से कम 300 पाउंड है। वह इस सप्ताह 50 पाउंड वजन और हासिल करना चाहते हैं। मस्क ने कहा, "मैं तेजी से मांसपेशियां बनाता हूं। शारीरिक सहनशक्ति मेरी कमजोरी है, इसलिए मैं इसे जल्दी हासिल करने का लक्ष्य बना रहा हूं।"
एक दिन पहले ही मस्क ने कहा था कि इस फाइट से होने वाली इनकम बुजुर्गों को दान में दी जाएगी। मस्क ने बताया था कि उनके पास वर्कआउट के लिए वक्त नहीं होता, इसलिए वह काम के समय ही इस फाइट की तैयारी कर रहे हैं।
हाल ही में एलन मस्क ने एक लाइव स्ट्रीम भी की थी, जिसमें वह डंबल उठाते हुए दिखाई दे रहे थे। इससे पहले एक अन्य तस्वीर में मस्क पॉपुलर पॉडकास्टर और AI रिसर्चर लेक्स फ्रिडमैन के साथ लड़ते दिखाई दिए। फ्रिडमैन ने ही तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कीं और लिखा- मस्क की पावर से प्रभावित हूं।
आपको बता दें कि कुछ समय पहले मेटा ने ट्विटर जैसा प्लेटफॉर्म 'थ्रेड' लॉन्च करने की बात कही थी। इसी दौरान दोनों ने एक दूसरे को ट्विटर पर चुनौती दी थी। आपको बता दें कि मार्क जुकरबर्ग के पास अच्छा खासा फाइटिंग का अनुभव है।
सितंबर, 2021 में अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप में अपने डेब्यू से पहले ही उन्होंने अपने ट्रेनिंग पार्टनर खाई वू जिसे द शैडो कहते थे, उनसे फाइट की थी बीते साल मई 2022 में ही मार्क जुकरबर्ग ने जू-जित्सु टूर्नामेंट में मेडल जीता था। इस टूर्नामेंट के लाइटवेट डिवीजन में जुकरबर्ग ने फाइट की थी। अब तो आप सोच ही गए होंगे कि एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग में कौन जीतने के अधिक करीब है?












Click it and Unblock the Notifications