'वापस आइए...', पहले नौकरी से निकाला और अब बुला रहे हैं ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क: रिपोर्ट

'वापस आइए...', पहले नौकरी से निकाला और अब बुला रहे हैं ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क: रिपोर्ट

Twitter Elon Musk U-turn: ट्विटर को $44 बिलियन में खरीदने वाले एलन मस्क पिछले कई दिनों से ट्विटर पर लाए जा रहे नए नियम और कर्मचारियों की छटनी को लेकर सुर्खियों में हैं। समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग के मुताबिक एलन मस्क ने शुक्रवार को लगभग कंपनी के आधे कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। इतना बड़ा फैसला लेने के बाद अब ट्विटर ने यू-टर्न ले लिया है और अपनी नौकरी खो चुके दर्जनों कर्मचारियों को वापस आने की गुजारिश की है। इस मामले के जानकार दो लोगों के मुताबिक जिन लोगों को नौकरी से पहले निकाला गया था, उनमें से कुछ लोगों को गलती से निकाल दिया गया था।

Twitter Elon Musk

अब मैनेजमेंट को इस बात का एहसास हुआ है कि कंपनी ने कई ऐसे लोगों को निकाल दिया, जिनकी कंपनी को सुचारू रूप से चलाने और एलन मस्क के आइडिया को साकार करने में जरूरत होगी।

हालांकि कंपनी फिर से कितने लोगों को नौकरी पर बुलाया है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। एक ट्विटर प्रवक्ता ने टिप्पणी के अनुरोध का जवाब देने से साफ मना कर दिया। कर्मचारियों को वापस लेने की ट्विटर की योजना को पहले प्लेटफॉर्मर द्वारा रिपोर्ट किया गया था।

एलन मस्क के अधिग्रहण के बाद लागत को कम करने को लेकर ट्विटर ने इस सप्ताह ईमेल के माध्यम से करीब 3,700 लोगों को नौकरी से निकाल दिया। अक्टूबर के अंत में ट्विटर के कर्मचारियों को ईमेल के जरिए नौकरी जाने के बारे में बताया गया था। हालांकि निकाले गए कुछ कर्मचारियों को अब वापस आने को कहा गया है।

कर्मचारियों के लौटने के अनुरोध से पता चलता है कि प्रक्रिया कितनी जल्दी और अराजक थी। एलन मस्क ने सबसे पहले ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल समेत कई टॉप अधिकारियों को नौकरी से निकाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+