एलन मस्क आज ट्विटर के CEO से दे सकते हैं इस्तीफा? यूजर्स से पूछा- क्या मुझे ये पद छोड़ना चाहिए, वोट करें

Elon Musk Twitter CEO News: माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर एलन मस्क ने एक नया पोल शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ट्विटर यूजर से पूछा है कि ''क्या उन्हें ट्विटर का प्रमुख पद छोड़ देना चाहिए'' । पिछले कुछ दिनों में ट्विटर पर नीतिगत बदलावों के एलन मस्क ने ट्विटर यूजर को ये फैसला करने को कहा है। एलन मस्क ने ट्विटर यूजर्स से यह तय करने के लिए कहा है कि उन्हें सीईओ के रूप में पद छोड़ना चाहिए या नहीं? एलन मस्क ने साथ में यह भी वादा किया कि इस पोल का रिजल्ट जो भी होगा, वह उसको मानेंगे और वैसा ही करेंगे। एलन मस्क ने ट्वीट में पूछा, "क्या मुझे ट्विटर के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए? मैं इस पोल के नतीजों का पालन करूंगा।"
बता दें कि भारत के समयानुसार लगभग शाम साढ़े चार बजे तक या 3 बजे पीएसटी खुला रहता है, इसलिए इस पोल के नतीजे जल्द ही सामने आ जाएंगे। ट्विटर सीईओ के रूप में एलन मस्क के कुछ महीने उथल-पुथल वाले रहे हैं।
अपने एक अन्य ट्वीट में एलन मस्क ने कहा, 'जैसा कि कहा जाता है, सावधान रहें क्योंकि आप क्या चाहते हैं, आपको इसके जरिए मिल सकता है।' एलम मस्क ने ये दोनों ट्वीट सोमवार (19 दिसंबर) की सुबह की है।
ट्विटर के हजारों कर्मचारियों की छंटनी, बड़े पैमाने पर नीतिगत बदलावों को लागू करना, जैसे कि ट्विटर ब्लू प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान का गलत रोलआउट और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सहित कई विवादास्पद व्यक्तियों का ट्विटर पर फिर से वापसी...ऐसे कई मामले हैं, जब एलन मस्क अपने फैसलों को लेकर चर्चा में रहे हैं।
ट्विटर CEO के रूप में एलन मस्क अब तक रहे विवादों में
एलन मस्क का ट्विटर के सीईओ के रूप में कार्यकाल विवादास्पद रहा है। ट्विटर का कार्यभार संभालते ही एलन मस्क ने कंपनी में टॉप लेबल के अधिकारी से लेकर जूनियर कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी की। इसके अलावा उन्होंने ट्विटर में कई मूलभूत परिवर्तन भी किए हैं। एलन मस्क ने बोलने की आजादी को बढ़ावा देने के नाम पर प्लटेफॉर्म की कंटेंट मॉडरेशन क्षमताओं को खत्म किया है।
इसके अलावा एलन मस्क ने विज्ञापन राजस्व और ऐपल के इन-ऐप लेनदेन में 30 प्रतिशत की कटौती को लेकर ऐप्पल के सीईओ टिम कुक के साथ विवाद को भी बढ़ाया। जहां तक ट्विटर में बदलाव की बात है, उन्होंने सुझाव दिया है कि ट्वीट्स के लिए शब्दों की सीमा 4,000 तक जा सकती है। उन्होंने ये भी हिंट दिया है कि सभी यूजर्स ट्वीट्स को पोस्ट करने के बाद एडिट कर सकते हैं। हालांकि ये नियम अभी लागू नहीं हुए हैं।
एलन मस्क ने हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप के निलंबित अकाउंट को रि-स्टोर कर दिया है। इसके अलावा एलन मस्क ने ये भी कहा कि है कि ट्विटर पर वैरिफाइड आईडी रखने के लिए हर महीने 8 डॉलर देने होंगे। हाल ही में, एलन मस्क ट्विटर को कवर करने वाले कई पत्रकारों के अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने को लेकर चर्चाओं में थे। ऐसे में अब ये देखने वाली बात होगी कि इस पोल का क्या नतीजा निकलता है।












Click it and Unblock the Notifications