अब ट्विटर नहीं, X कहिए... अब चिड़िया की जगह दिखेगा X, खुद एलन मस्क ने की नए नाम की घोषणा
एलन मस्क Twitter का अधिग्रहण करने के बाद से ही लगातार कई बदलाव कर रहे हैं। इस बीच एलन मस्क ने ट्विटर के लोगो में बदलाव करने का संकेत भी दिया था। लेकिन आज एलन मस्क ने कंपनी का नाम भी बदल दिया है।
ट्विटर को अब X के नाम से जाना जाएगा। ट्विटर का डोमेन भी अब Twitter.com से X.com कर दिया गया है। यदि आप x.com पर विजिट करते हैं तो यह आपको twitter.com पर रीडायरेक्ट करेगा। खुद एलन मस्क ने भी इस संबंध में ट्वीट किया है।

Twitter के आधिकारिक हैंडल की प्रोफाइल फोटो अब X दिखने लगी है। इसके साथ ही यहां नाम भी एक्स दिखने लगा है। हालांकि पुराने ट्विटर और नए एक्स का हैंडल अभी भी @twitter है। इसकी वजह ये है कि इसे कभी बदला नहीं जा सकता है।
इसके साथ ही एलन मस्क और ट्विटर की नई CEO ने ट्विटर मुख्यालय की एक फोटो शेयर की है जिसपर लेजर लाइट से X लोगो बनाया गया है।
ट्विटर का नाम बदलने के बाद से ही प्लेटफॉर्म पर "#GoodbyeTwitter" पर ट्रेंड करने लगा है। कई यूजर्स इस नए नाम की आलोचना कर रहे हैं। कई लोग इसे चर्चित पॉर्नसाइट से जोड़कर मजाक बना रहे हैं।
इससे पहले एलन मस्क ने रविवार को कहा था कि वह ट्विटर का लोगो बदलना चाहते हैं और उन्होंने मंच पर अपने करोड़ों फॉलोअर्स से पूछा कि क्या वे साइट की कलर कॉम्बिनेशन को नीले से काले में बदलने के पक्ष में हैं?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एलन मस्क ट्विटर को सुपर एप भी बना सकते हैं जिसके बाद एक ही प्लेटफॉर्म पर कई तरह की सेवाएं मिलेंगी। आमतौर पर सुपर एप की परिभाषा यही है कि एक ही एप में ग्रोसरी से लेकर सोशल मीडिया और ट्रैवल तक की सेवाएं मिलेंगी।












Click it and Unblock the Notifications