एलन मस्क का ऐलान, 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर की ट्विटर डील को किया कैंसिल, कंपनी करेगी उनपर मुकदमा
एलन मस्क का ऐलान, 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर की ट्विटर डील को करेंगे कैंसिल, कंपनी करेगी उनपर मुकदमा
वाशिंगटन 09 जुलाई: दुनिया के सबसे अमीर शख्स अरबपति टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर की ट्विटर डील को कैंसिल करने का फैसला किया है। एलन मस्क ने कहा है कि ट्विटर ने अग्रीमेंट्स के कई प्रोविजन्स तोड़े हैं, इसलिए वो अब इस डील से पीछे हट रहे हैं। अरबपति टेस्ला प्रमुख एलन मस्क की टीम द्वारा ट्विटर को भेजे गए एक पत्र के अनुसार, एलन मस्क ने खरीद समझौते के कई उल्लंघनों का हवाला देते हुए ट्विटर को खरीदने के लिए अपने 44 अमेरिकी डॉलर के सौदे को समाप्त कर दिया है। पत्र में लिखा गया है कि, ''एलन मस्क ट्विटर डील को खत्म कर रहे हैं क्योंकि ट्विटर उस समझौते के कई प्रावधानों का उल्लंघन कर रहा है।"
Recommended Video

एलन मस्क की टीम ने बताया क्यों कैंसिल की ट्विटर डील
एलन मस्क के वकील ने ट्विटर पर लिखा है, '' मिस्टर मस्क इस 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर की ट्विटर डील को टर्मिनेट यानी रद्द कर रहे हैं। वो ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि ट्विटर ने नके साथ किए गए अग्रीमेंट्स को ब्रीच किया है। ट्विटर ने एलव मस्क के सामने गलत और मिसलीडिंग रिप्रेजेंटेशन कर जानकारी दी थी। मर्जर के दौरान एलम मस्क ने इसपर भरोसा किया था लेकिन धीरे-धीरे सारी बात सामने आई है।
एलन मस्क के वकील ने यह भी कहा है कि ट्विटर से कई बार फेक और बॉट अकाउंट्स के बारे में जानकारी मांगी गई थी। लेकिन कंपनी ने कभी भी उन मांगों पर ध्यान नहीं दिया और कोई जानकारी हमें नहीं दी।

अप्रैल 2022 में हुई थी डील
बता दें कि एलन मस्क ने ट्विटर डील 25 अप्रैल 2022 को की थी। 25 अप्रैल को ट्विटर को 54.20 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से लगभग 44 बिलियन डॉलर में एलन मस्क ने खरीद लिया था। हालांकि, मस्क ने मई में अपनी टीम को ट्विटर के प्लेटफॉर्म पर 5% से कम खाते बॉट या स्पैम हैं, इसकी जांच और समीक्षा करने को कहा था। इसके लिए उन्होंने डील को रोका भी था। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से एलन मस्क ने अपनी ओर से डील को होल्ड पर रखा था।

एलम मस्क ने ट्विटर पर लगाए थे ये आरोप
जून में वापस, एलन मस्क ने खुले तौर पर माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर विलय समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था और स्पैम और फर्जी खातों पर उसके द्वारा अनुरोधित डेटा प्रदान नहीं करने के लिए सोशल मीडिया कंपनी के अधिग्रहण को बंद करने की धमकी दी थी। मस्क ने आरोप लगाया कि ट्विटर "सक्रिय रूप से उनके सूचना अधिकारों का विरोध कर रहा है और उन्हें विफल कर रहा है।''

एलन मस्क पर मुकदमा करेगी ट्विटर
डील कैंसिल होने के बाद अब एलन मस्क पर ट्विटर मुकदमा करने की तैयारी में है। जैसे ही एलन मस्क ने अपनी ओर से ट्विटर डील कैंसिल करने का ऐलान किया, ट्विटर के शेयर्स में 6 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं टेस्ला का स्टॉक 1 प्रतिशत बढ़ गया है।












Click it and Unblock the Notifications