मस्क की मनमर्जी! पत्रकारों का अकाउंट सस्पेंड कर मन नहीं भरा तो बंद किया ट्विटर स्पेस, करोड़ों लोग परेशान

फ्री स्पीच की धुन जपने वाले एलन मस्क ने फिलहाल ट्विटर और उनके खिलाफ लिखने वाले करीब आधा दर्जन पत्रकारों के अकाउंट बंद कर दिए हैं, जिसकी वजह से एकबार वह फिर से विवादों में हैं।

Elon Musk stop Twitter Spaces service

Image: File

एलन मस्क ने जिस दिन ट्वीटर खरीदने की इच्छा जाहिर की थी, उस दिन के बाद से अब तक ऐसा कोई भी दिन नहीं गुजरा जब उनसे जुड़ी विवादों की खबरें अखबारों का हिस्सा न बनी हो। अगर एलन मस्क की ट्विटर डील को अब तक की सबसे विवादित डील कही जाए तो यह अतिश्योक्ति नहीं होगी। सभी प्रमुख अधिकारियों की छुट्टी करने के बाद बड़े पैमाने पर कंपनी में एलन मस्क ने छंटनी की और अब वे ट्वीटर के 'रंग-ढंग से लेकर चाल-चलन' तक बदल चुके हैं। फ्री स्पीच की धुन जपने वाले एलन मस्क ने फिलहाल ट्विटर और उनके खिलाफ लिखने वाले करीब आधा दर्जन पत्रकारों के अकाउंट बंद कर दिए हैं, जिसकी वजह से एकबार वह फिर से विवादों में हैं।

आधा दर्जन पत्रकारों के अकाउंट सस्पेंड

आधा दर्जन पत्रकारों के अकाउंट सस्पेंड

एलन मस्क ने गुरुवार को सीएनएन, द वाशिंगटन पोस्ट, द न्यूयॉर्क टाइम्स और द इंडिपेंडेंट सहित कई नामी मीडिया संस्थानों के पत्रकारों का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। इन पत्रकारों में MSNBC के पूर्व होस्ट कीथ ओल्बरमैन, द न्यूयॉर्क टाइम्स के रेयान मैक, CNN के डॉनी ओ'सुल्लिवन और मैशेबल के मैट बाइंडर आदि शामिल हैं। इसके पीछे की वजह बताते हुए ट्विटर ने कहा ये सभी कंपनी के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। एलन मस्क ने कहा कि, "पत्रकारों पर भी वही नियम लागू होते हैं जो बाकी सभी पर होते हैं। ये लोग मेरी रियल टाइम लोकेशन को ट्रैक कर रहे थे। ये मूल रूप से हत्या से संबंधित ट्विटर के प्राइवेसी रूल्स का सीधा उल्लंघन है।"

बिना सूचना के अकाउंट हुआ बैन

बिना सूचना के अकाउंट हुआ बैन

न्यूयॉर्क टाइम्स के रिपोर्टर रियान मैक एक नए अकाउंट से अपने पुराने खाते की स्क्रीनशॉट्स शेयर करते हुए ट्विटर पर कहा, "कुछ लोगों ने मुझसे पूछा कि मेरा ट्विटर अकाउंट्स क्यों सस्पेंड किया गया तो, मैं बताना चाहूंगा कि इस बारे में मुझे कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई और मेरा अकाउंट निलंबित कर दिया गया। मेरे पास निलंबन के कारण के बारे में कंपनी से कोई ईमेल या संचार नहीं है।" उन्होंने आगे कहा कि, "मैं ट्विटर, एलोन मस्क और उनकी कंपनियों पर रिपोर्ट करता हूं। और मैं ऐसा करना जारी रखूंगा।"

प्राइवेसी नीतियों को कर रहे थे भंग

प्राइवेसी नीतियों को कर रहे थे भंग

इन पत्रकारों के अकाउंट बैन होने पर मचे घमासान को लेकर सफाई देते हुए कंपनी का कहना है कि उन खातों को निलंबित किया गया जो दूसरों की भलाई के लिए उसकी नई प्राइवेसी नीतियों में खतरा पैदा कर रहे थे। आपको बता दें कि ट्विटर ने अपने प्रतिद्वंदी मास्टोडन का अकाउंट भी सस्पेंड कर दिया गया है। इससे पहले एलन मस्क के प्राइवेट जेट को ट्रैक करने वाले अकाउंट (@ElonJet) को सस्पेंड किया दया था। इस अकाउंट को बैन करते वक्त मस्क ने अपने परिवार पर आए एक खतरे का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि उनके दो साल के बेटे को ट्रैक किया जा रहा था।

एलन मस्क ने ट्विटर स्पेस सर्विस बंद किया

एलन मस्क ने ट्विटर स्पेस सर्विस बंद किया

हालांकि ट्विटर पर बैन करने की एलन मस्क की ये रणनीति कारगर साबित नहीं हो पाई। कंपनी ने पाया कि ये सस्पेंडेड अकाउंट अभी भी ट्विटर स्पेस सुविधा का लाभ ले पा रहे हैं। इसके बाद ट्विटर ने इस सर्विस को बंद कर दिया। इस वजह से कंपनी के करोड़ों यूजर्स फिलहाल ट्विटर स्पेस सुविधा का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। दिलचस्प बात तो ये हुई कि स्पेस सर्विस बंद करने से पहले, एलन मस्क खुद एक ट्विटर स्पेस में शामिल हो गए थे। वह ट्विटर स्पेस उन पत्रकारों ने शुरू किया था जिनके ट्विटर अकाउंट बंद कर दिए गए थे।

ट्विटर स्पेस से एग्जिट हुए एलन मस्क

ट्विटर स्पेस से एग्जिट हुए एलन मस्क

इस ट्विटर स्पेस में बोलते हुए उन्होंने कहा कि किसी अन्य व्यक्ति की लोकेशन की जानकारी शेयर करने वाले अकाउंट को सस्पेंड कर दिया जाएगा। वाशिंगटन पोस्ट के एक पत्रकार डू हार्वेल ने इस पर कहा कि आप ये आरोप लगा रहे हैं कि हमने आपका खाता शेयर किया लेकिन ये सच नहीं है। मैंने कभी आपके फ्लाइट का कोई रीयल टाइम डेटा शेयर नहीं किया था। हालांकि एलन मस्क ने उनकी कोई भी दलील नहीं सुनी और स्पेस से एक्जिट हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक इस बातचीत को पीक टाइम में करीब 36,000 लोगों ने सुना। इस बीच एलन मस्क ने कहा कि कंपनी ट्विटर स्पेस से जुड़े एक पुराने बग को ठीक कर रही है। यूजर्स कल से इस सर्विस यानी शुक्रवार से इस सर्विस का इस्तेमाल कर सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+