शर्टलेस तस्वीरों का लोगों ने उड़ाया मजाक तो बोले एलन मस्क, अब तो और उतारुंगा शर्ट
वॉशिंगटन, 22 जुलाई। टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क आजकल अपने बिजनेस को लेकर नहीं बल्कि अपनी शर्टलेस तस्वीर की वजह से चर्चा में हैं। एलन मस्क की शर्टलेस तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है लोग उनकी इस तस्वीर पर काफी सारे मीम बना रहे हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन अब इस तस्वीर पर चुप्पी तोड़ते हुए एलन मस्क ने कहा कि शर्टलेस तस्वीर आपको वर्कआउट करने के लिए प्रेरित करती है, लिहाजा अब संभव है कि शायद मैं साल में एक या दो बार शर्टलेस तस्वीरें शेयर करूंगा।

शर्टलेस तस्वीर पर बोले मस्क
दरअसल सोशल मीडिया पर एक यूजर ने ट्वीट करके लिखा, सीडीसी की नई गाइडलाइन के अनुसार कोई भी अगर एलन मस्क की शर्टलेस तस्वीर पोस्ट करता है और उनका मजाक बनाता है तो उसे भी अपनी शर्टलेस तस्वीर को तुलना के लिए शेयर करनी होगी। इस ट्वीट के जवाब में मस्क ने लिखा, वर्कआउट करने के लिए, अच्छा खाने के लिए यह अच्छी प्रेरणा है। हो सकता है कि अब मैं साल में एक से अधिक बार शर्टलेस तस्वीर शेयर करूंगा।

महंगी ट्रिप पर मस्क
बता दें कि पेज सिक्स ने एलन मस्क की शर्टलेस तस्वीर को शेयर किया था, जिसमे देखा जा सकता है कि एलन मस्क एक लग्जरी यॉट पर ग्रीस के माइकोनोस में चिल कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार वह अपने नवदंपति दोस्त एरी एमैनुअल और सारा स्टॉडिंगर के साथ थे। यॉट की बात करें तो इसका प्रति हफ्ते का किराया 20 हजार डॉलर है, इसमे छह मेहमान रुक सकते हैं, इसमे कुल तीन केबिन हैं। यॉट के साथ प्रोफेशनल क्रू मेंबर भी आते हैं ।
लोगों को पसंद आ रहा मस्क का अंदाज
एलन मस्क सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और जिस तरह से उनकी शर्टलेस तस्वीरों को ट्रोल किया जा रहा है उसका बेहद मजाकिया अंदाज में एलन मस्क जवाब दे रहे हैं। एक तस्वीर जिसमे एक डॉग की तुलना मस्क से की गई है उसपर तंज कसते हुए मेरी पैर की मांसपेशियां इससे ज्यादा बड़ी हैं। एलन मस्क जिस तरह से मजाकिया अंदाज में लोगों को जवाब दे रहे हैं वह लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

ट्विटर संग चल रहा विवाद
बता दें कि एलन मस्क और ट्विटर के बीच विवाद चल रहा है। जिस तरह से एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने की डील को रद्द किया था उसके बाद ट्विटर ने मस्क के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज कराया है। यही नहीं मस्क की कंपनी टेस्ला ने 75 फीसदी अपने बिटक्वाइन के शेयर को बेच दिया है। इसपर मस्क का कहना है कि कंपनी ने इसलिए इसे बेचा क्योंकि यह निश्चित नहीं है कि चीन में कोविड शटडाउन कब खत्म होगा। लिहाजा हम कंपनी की लिक्विडिटी को बेहतर करना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications