Elon Musk का एक ट्वीट और टेस्ला के 157 अरब डॉलर डूबे, ट्वीटर पोल के बाद बेचे इतने अरब के शेयर्स

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने ट्वीट के बाद टेस्ला कंपनी के शेयर्स बेचने शुरू कर दिए हैं, जिसके बाद टेस्ला कंपनी के शेयर्स बुरी तरह से गिर गये हैं।

वॉशिंगटन, नवंबर 13: विश्व के सबसे अमीर और सबसे क्रांतिकारी कारोबारी एलन मस्क ने ट्विटर पोल के बाद अपने शेयर्स को बेचना शुरू कर दिया है। पिछले हफ्ते एलन मस्क ने ट्विटर पर पूछा था कि क्या उन्हें टैक्स चुकाने के लिए अपनी कार कंपनी टेस्ला के करीब 21 अरब डॉलर्स के शेयर्स बेच देने चाहिए, जिसमें ट्विटर पोल में ज्यादातर लोगों ने शेयर बेचने के पक्ष में मतदान किया था।

6.9 अरब डॉलर्स के शेयर बेचे

6.9 अरब डॉलर्स के शेयर बेचे

शुक्रवार को रेग्यलेटरी फाइलिंग ने रिपोर्ट दी है कि, एलन मस्क ने अपनी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के 6.9 अरब डॉलर्स के शेयर्स बेच दिए हैं। जिसके बाद टेस्ला के शेयर्स में भूचाल आ गया है और कंपनी के शेयर की कीमत तेजी से नीचे गि रहे है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी में रहने वाले दक्षिण अफ्रीका के कारोबारी एलन मस्क पिछले दो दिनों से अपने शेयर्स बेच रहे हैं और आज उन्होंने ने 5.1 मिलियन से अधिक टेस्ला शेयर बेचे हैं, जिनमें से लगभग 4.2 मिलियन एक ट्रस्ट में रखे गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, काफी ज्यादा संख्या में शेयर्स की बिक्री के कार कंपनी टेस्ला के शेयर्स ने गोते लगाने शुरू कर दिए हैं और रिपोर्ट लिखे जाने तक टेस्ला के शेयर्स की कीमत 15.5 प्रतिशत तक नीचे जा चुकी थी।

1 ट्रिलियन से ज्यादा है कीमत

1 ट्रिलियन से ज्यादा है कीमत

आपको बता दें कि, पिछले महीने ही एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला का बाजार मूल्य एक ट्रिलियन डॉलर को पार कर गया है। एलन मस्क ने पिछले हफ्ते एक ट्वीटर पोल पर लोगों से सवाल पूछा था, कि क्या उन्हें टेस्ला का 10 प्रतिशत शेयर्स बेचकर टैक्स चुकाना चाहिए, तो लाखों लोगों ने शेयर्स बेचने के लिए वोट डाला था, जिसके बाद एलन मस्क अपनी कंपनी के शेयर्स बेच रहे हैं। आपको बता दें कि, कार्पोरेट इतिहास में ये अपनी तरह का पहला मामला है, जब कोई कारोबारी ट्विटर पोल पर सर्वे के जरिए व्यापारिक फैसले ले रहा हो। शनिवार को एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए कहा था कि, "टैक्स से बचने के साधन के रूप में अवास्तविक लाभ हाल ही में बहुत कुछ किया गया है, इसलिए मैं अपने टेस्ला स्टॉक का 10% बेचने का प्रस्ताव करता हूं। क्या आप इसका समर्थन करते हैं?"

शेयर्स बेचने के पक्ष में मतदान

शेयर्स बेचने के पक्ष में मतदान

एलन मस्क के ट्वीटर पोल में 35 लाख से ज्यादा लोगों ने वोट डाला था, जिनमें से करीब 58 प्रतिशत लोगों ने एलन मस्क के प्रस्ताव के पक्ष में वोट डाला और उन्हें शेयर्स बेच देने की सलाह दी। जिसके बाद सोमवार को वॉल स्ट्रीट के खुलने पर टेस्ला के शेयरों में गिरावट आई थी और तब से इसमें और ज्यादा गिरावट आ रही है। मस्क ने इस सप्ताह जिस स्टॉक का निपटारा किया था, वह उस शेयर की तुलना में काफी कम कीमत पर बेचा गया था, जो उन्होंने अपने ट्वीट से पहले बेचा था। नियामकीय फाइलिंग से पता चलता है कि टेक उद्यमी ने ट्विटर पोल से पहले इनमें से कम से कम कुछ शेयरों की बिक्री शुरू कर दी थी।

शेयर्स क्यों बेच रहे हैं एलन मस्क

शेयर्स क्यों बेच रहे हैं एलन मस्क

एलन मस्क ने टेस्ला कंपनी के शेयर्स बेचने का कदम तब उठाया है, जब अमेरिका में जो बाडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी के कुछ सीनेटर्स ने अरबपति कारोबारियों के स्टॉक होल्डिंग्स पर टैक्स लगाने का प्रपोजल दिया था, ताकि अरबपति कारोबारियों से टैक्स के जरिए पैसा वसूला जाए और उन पैसों का इस्तेमाल राष्ट्रपति जो बाइडेन के सोशल वेलफेयर कामों के लिए किया जाए। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क स्थिति नेशनल सिक्योरिटीज के सीफ मार्केटिंग स्ट्रेटेजिस्ट आर्ट होगन ने कहा कि, ''एलन मस्क अपनी किसी भी कंपनी से सैलरी नहीं लेते हैं, बल्कि उन्हें कंपनी से शेयर्स के तौर पर भुगतान किया जाता है''। उन्होंने कहा कि, ''एक वक्त के बाद आपको उनमें से कुछ शेयर्स को डाउन करना पड़ता है''।

157 अरब डॉलर का नुकसान

157 अरब डॉलर का नुकसान

एलन मस्क के 10 प्रतिशत शेयर बेचने की घोषणा के बाद इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला ने इस हफ्ते शेयर बाजार मूल्य में 157 अरब डॉलर का नुकसान किया है, जो फोर्ड मोटर कंपनी और जनरल मोटर्स कंपनी के संयुक्त बाजार पूंजी से भी ज्यादा है। साथ ही, इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं के शेयरों की मांग गर्म हो गई है। रिवियन ऑटोमोटिव इंक के शेयरों ने बाजार में जबरदस्त उछाल दर्ज की है और इस कंपनी के शेयर्स एक दिन में 22 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गये हैं, जिससे कंपनी का मूल्यांकन 100 अरब डॉलर से ज्यादा हो गया है। वहीं, ल्यूसिड ग्रुप के शेयर्स में भी 10 प्रतिशत का उछाल आया है।

टेस्ला को चुनौती दे पाएगा रिवियन?

टेस्ला को चुनौती दे पाएगा रिवियन?

वाल स्ट्रीट के सबसे बड़े संस्थागत निवेशकों टी. रो प्राइस और ब्लैकरॉक इंक वाहन कार्बन उत्सर्जन को खत्म करने के लिए चीन और यूरोप में वाहन निर्माताओं पर बढ़ते दबाव के बीच, टेस्ला के प्रभुत्व वाले क्षेत्र में अगला बड़ा खिलाड़ी बनने के लिए रिवियन पर दांव लगा रहे हैं। डेटाट्रैक रिसर्च के सह-संस्थापक निकोलस कोलास ने हाल ही अपने एक नोट में लिखा है कि, "रिवियन का मूल्यांकन संस्थागत निवेशकों के लिए एक वैध विकल्प बनाता है, जिनके पास पहले पैसा लगाने के लिए सिर्फ एक ही इलेक्ट्रिक वाहन टेस्ला था।" यानि, अब टेस्ला को रिवियन से कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

बाजार का बादशाह है टेस्ला

बाजार का बादशाह है टेस्ला

आपको बता दें कि, टेस्ला कंपनी के चार बोर्ड मेंबर्स में एक एलन मस्क के भाई किम्बल मस्क भी हैं। फाइलिंग और बाजार के आंकड़ों के अनुसार, मस्क के भाई किम्बल मस्क सहित चार पूर्व और वर्तमान टेस्ला बोर्ड के सदस्यों ने लगभग 1 बिलियन डॉलर के शेयर बेचने के लिए दायर किया है क्योंकि टेस्ला का बाजार मूल्य पिछले महीने के अंत में $ 1 ट्रिलियन से अधिक हो गया था। टेस्ला के शेयर की कीमत ने हाल के वर्षों में चौंका देने वाला लाभ कमाया है और अमेरिकी बाजारों में छोटे समय के व्यापारियों के लिए बहुत बड़े आशा का प्रतीक है। अमेरिका में टेस्ला के शेयर्स की मांग कितनी ज्यादा होती है, इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं, पिछले साल टेस्ला के शेयर्स में 51 प्रतिशत का उछाल आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+