एलन मस्क की एक्स गर्लफ्रेंड ने मार्क जुकरबर्ग को बताया ‘नालायक’, कहा- नहीं है क्षमता
वाशिंगटन, 28 अगस्तः एलन मस्क की एक्स गर्लफ्रेंड ग्रिम्स ने मार्क जुकरबर्ग की योग्यता पर सवाल उठाया है। कनाडाई गायिका, रिकॉर्ड प्रोड्यूसर और संगीतकार ग्रिम्स ने शनिवार को मार्क जुकरबर्ग पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह मेटा जैसी कंपनी को चलाने के लिए योग्य नहीं हैं। पेज सिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रिम्स ने जुकरबर्ग की उस योजना पर अविश्वास जताया है, जिसके तहत फेसबुक कंपनी को विस्तार देने की प्लानिंग कर रही है। ग्रिम्स एलन मस्क को डेट कर चुकी हैं।

मेटावर्स से बेहतर तो इंडी गेम दिखता है
ग्रिम्स ने ट्विटर पर जुकरबर्ग की खिंचाई करते हुए लिखा कि अगर जुकरबर्ग मेटावर्स की देखरेख करते हैं तो यह मर चुका है और कला और संस्कृति की परवाह करने वाले लोग कुछ और ही बना रहे हैं। और जो बन रहा है यह भी उतना ही खराब है। ग्रिम्स ने जुकरबर्ग के मेटावर्स अवतार की छवि को भी साझा किया और इसकी आलोचना करते हुए लिखा किइसकी क्वालिटी बताती है कि वास्तविकता का निर्माण करने के लिए जुकरबर्ग कितने योग्य हैं। ग्रिम्स ने आगे कहा कि इससे तो बेहतर तो इंडी गेम दिखाई देता है।

जुकरबर्ग ने मेटावर्स अवतार किया शेयर
बता दें मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने बीते हफ्ते फेसबुक पर अपने मेटावर्स अवतार की एक तस्वीर पोस्ट की थी। हालांकि इस पर लोगों ने बुरी प्रतिक्रिया जताई। इसके कुछ दिनों बाद उन्होंने 'अवतार' का एक दूसरा वर्जन भी शेयर किया। जुकरबर्ग ने लिखा, ' मुझे पता है कि इस सप्ताह की शुरुआत में मैंने जो तस्वीर पोस्ट की थी वह बहुत ही बुनियादी थी। लॉन्चिंग को सेलिब्रेट करने इसे जल्दी लिया गया था। हॉरिज़न में ग्राफिक्स हेडसेट पर बहुत कुछ करने के लिए कैपेबल हैं। और हॉरिज़न में बहुत तेजी से सुधार भी हो रहा है।'

मार्च में अलग हुए मस्क-ग्रिम्स
एलन मस्क और ग्रिम्स 3 साल से अधिक समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इसी साल मार्च महीने में अलग हो गए। दोनों ने हाल ही में सरोगेसी के जरिए अपने दूसरे बच्चे(एक बेटी) को जन्म दिया था। एलन मस्क और ग्रिम्स ने सितंबर 2021 में भी ब्रेक-अप की घोषणा की थी। इस जोड़े ने 2018 में डेटिंग शुरू की। वे X A-Xii मस्क (उनका बेटा) और बेटी Exa Dark Sideræl के माता-पिता हैं। एलन बेटे को एक्स कहकर बुलाते है और अब अपनी बेटी को प्यार से वे Y कहकर पुकारते हैं।

ग्रीम्स ने बताया नाम का मतलब
ग्रिम्स ने एक मैग्जीन को बताया कि उनका मानना है कि बेटी को वे खुद ट्रेन करेंगी और बेटे को एलन। ग्रीम्स ने अपनी बेटी के नाम के मतलब के बारे में बताया था कि Exa सुपरकंप्यूटिंग टर्म exaFLOPS से ली गई है। वहीं sidereal शब्द का मतलब है ब्रह्मांड का सही समय, स्टार और डीप स्पेस का समय, जो धरती से अलग है। Siderael ग्रीम्स की फेवरेट मूवी लॉर्ड ऑफ द रिंग्स से उनके फेवरेट किरदार Galadriel को भी समर्पित है।












Click it and Unblock the Notifications