Elon Musk: कोई कमला हैरिस या बाइडेन की हत्या की कोशिश क्यों नहीं कर रहा? ट्रंप पर हमले के बाद बौखलाए एलन मस्क

Elon Musk on Donald Trump Assassination Attempt: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड की हत्या की एक और कोशिश ने पूरे अमेरिका को दहला दिया है, और राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर कमला हैरिस तक ने इस घटना की निंदा की है, लेकिन अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने इस घटना पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

ट्रंप की हत्या को कोशिश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने सवाल उठाया, कि राष्ट्रपति जो बाइडेन और डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की हत्या की कोशिश कोई क्यों नहीं कर रहा है?

Elon Musk on Donald Trump Assassination Attempt

एलन मस्क के गंभीर सवाल

रविवार को फ्लोरिडा में ट्रंप पर कथित हत्या का प्रयास किया गया और FBI ने कहा, रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के अभियान और कानून प्रवर्तन ने बताया कि वह सुरक्षित हैं। यूएस सीक्रेट सर्विस ने पुष्टि की है, कि उसके एक से ज्यादा एजेंटों ने ट्रंप के गोल्फ कोर्स की सीमा के पास स्थित "एक बंदूकधारी पर गोलियां चलाईं", और एक "AK-47 स्टाइल राइफल" बरामद की है, जिसमें एक स्कोप और एक GoPro वीडियो कैमरा लगा था।

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट का जवाब देते हुए जिसमें लिखा था, "वे डोनाल्ड ट्रम्प को क्यों मारना चाहते हैं?", मस्क ने लिखा, कि "और कोई भी बाइडेन/कमला की हत्या करने की कोशिश नहीं कर रहा है?"

टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख ट्रंप के खुले समर्थक हैं और उन्होंने 5 नवंबर को होने वाले यूएस प्रेसिडेंशियल इलेक्शन से पहले ही ट्रंप को खुला समर्थन दे रखा है।

दूसरी तरफ, FBI अधिकारियों के मुताबिक, अभी भी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है, कि रयान वेस्ले राउथ के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी बंदूकधारी ने पूर्व राष्ट्रपति की दिशा में हथियार चलाया था या नहीं, लेकिन सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने गोल्फ कोर्स में झाड़ियों में छिपे संदिग्ध पर गोली चलाई थी।

सीक्रेट सर्विस के राफेल बैरोस ने समाचार एजेंसी एएफपी के हवाले से कहा, "हमें अभी यकीन नहीं है कि वह व्यक्ति हमारे एजेंटों पर गोली चलाने में सक्षम था या नहीं।"

एफबीआई ने कहा कि वह "पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या के प्रयास की जांच कर रही है।"

अधिकारियों ने सीक्रेट सर्विस की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की है, जो एक ऐसी एजेंसी है, जो पेंसिल्वेनिया में ट्रंप पर गोली चलाने वाले एक बंदूकधारी का पता लगाने और उसे रोकने में अपनी नाकामी के बाद से गहन जांच के दायरे में है। उस घटना के बाद एफबीआई की प्रमुख ने जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+