Elon Musk का एक ट्वीट और छिन गई नंबर-1 की कुर्सी, 1500 करोड़ डॉलर गंवाकर नंबर-2 पर पहुंचे
एलन मस्क ने एक ट्वीट क्या किया उनके 1500 करोड़ डॉलर पानी में डूब गये और अब एलन मस्क नंबर वन की कुर्सी से बेदखल कर दिए गये हैं।
वाशिंगटन: दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन एलन मस्क अपने ही एक ट्वीट की वजह से नंबर एक की कुर्सी से बेदखल होकर नंबर-2 पर आ गये हैं। एलन मस्क ने एक ट्वीट क्या किया उनके 1500 करोड़ डॉलर पानी में डूब गये। एलन मस्क के एक ट्वीट ने वर्चुअल करेंसी बिटक्वाइन को करोड़ों का फायदा दिलाया था और बिटक्वाइन के भाव आसमान तक पहुंच गये थे मगर एलन मस्क के एक ट्वीट ने बिटक्वाइन के शेयर को जमीन पर पटक दिया जिसका सबसे बड़ा नुकसान एलन मस्क को ही हुआ और उनके 1500 करोड़ डॉलर एक झटके में बर्बाद हो गये।
Recommended Video

एक ट्वीट और 1500 करोड़ डॉलर साफ
एलन मस्क ने एक ट्वीट क्या किया बिटक्वाइन के शेयर में भारी गिरावट आ गई और इसका सबसे बड़ा खामियाजा उन्हें खुद उठाना पड़ा। दरअसल, एलन मस्क ने कुछ दिन पहले बिटक्वाइन के शेयर खरीदे हैं और बिटक्वाइन के समर्थन में उन्होंने ट्वीट भी किया था। एलन मस्क ने बिटक्वाइन को लेकर ट्वीट क्या किया, उसके शेयर में भारी उछाल आ गया और बिटक्वाइन का मार्केट वैल्यू 50 हजार पार करते हुए 58 हजार तक पहुंच गया। एलन मस्क ने ट्विटर पर बताया था कि टेस्ला ने बिटक्वाइन में 150 करोड़ डॉलर का निवेश किया है। लेकिन, उनके एक और ट्वीट ने फिर से बिटक्वाइन के शेयर का भाव तोड़ दिया और वापस बिटक्वाइन 50 हजार के वैल्यू पर पहुंच गया। बिटक्वाइन की वैल्यू में ये गिरावट एलन मस्क के ट्वीटर पर किए गये एक कॉमेंट के बाद हुआ है। एलन मस्क ने अपने एक ट्वीटर कॉमेंट में बिटक्वाइन और Ether की कीमत काफी ज्यादा बताया था और उनके ट्वीट करते ही एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयर वैल्यू में गिरावट आ गई। एलन मस्क के एक ट्वीट से टेस्ला के शेयर में 8.5% की गिरावट आ गई और एलन मस्क की संपत्ति में से 1500 करोड़ डॉलर कम हो गये।
मस्क नंबर-2 और जेफ बेजोस नंबर-1
पिछले कई महीनों से एलन मस्क और जेफ बेजोस के बीच नंबर-1 और नंबर-2 की कुर्सी की जंग चल रही है। एलन मस्क ने जैसे ही अपने एक ट्वीट से 1500 करोड़ डॉलर गंवाए वो नंबर दो पर पहुंच गये और नंबर वन पर एमेजन कंपनी के मालिक जेफ बेजोस हो गये जिन्होंने इसी महीने एमेजन के CEO का पद छोड़ने का ऐलान किया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर लिस्ट में अब एलन मस्क नंबर दो पर पहुंच गये हैं। अब एलन मस्क की कुल संपत्ति 183.4 बिलियन डॉलर हो गई है जबकि पिछले महीने जनवरी में एलन मस्क की कुल संपत्ति 210 बिलियन डॉलर थी। हालांकि, जेफ बेजोस की संपत्ति में भी 3.7 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है मगर फिर भी नंबर वन पर बने हुए हैं। इस वक्त जेफ बेजोस की संपत्ति 186.3 बिलियन डॉलर है।
अमेजन के कार्यकारी अध्यक्ष बनेंगे जेफ बेजोस
अमेजन के CEO जेफ बेजोस ने फरवरी के शुरूआत में घोषणा की थी वो कंपनी की CEO की भूमिका से इस्तीफा दे रहे हैं। जेफ बेजोस को अब कंपनी का कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है। जेफ बेजोस ने कंपनी के CEO पद से उस वक्त हटने का ऐलान किया था जब अमेजन कंपनी ने पिछले साल की आखिरी तिमाही यानि 2020 के आखिरी तीन महीनों में रिकॉर्ड 100 बिलियन डॉलर की कमाई की है। अमेजन के CEO जेफ बेजोस (Jeff Bezos) ने कंपनी के कर्मचारियों के नाम लिखी चिट्ठी में कहा था कि 'मैं यह घोषणा करते हुए काफी उत्साहित हूं कि मैंने अमेजन के CEO पद को छोड़ने का फैसला किया है। मेरी जगह पर अमेजन के CEO एंडी जेसी (Andy Jassy) होंगे। कंपनी के लिए मेरी अगली भूमिका कार्यकारी अध्यक्ष की होगी। अपनी इस नई भूमिका में मैं अपनी पूरी शक्ति के साथ कंपनी के नए उत्पादों पर ध्यान केंद्रित करूंगा। एंडी जेसी पर मुझे पूरा भरोसा है कि वह एक बेहतरीन लीडर साबित होंगे'












Click it and Unblock the Notifications