Elon Musk: दुनिया भर में भारतीयों के बढ़ते दबदबे के फैन हुए एलन मस्क, कही ये बात

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क भारतीयों से बेहद प्रभावित हैं। दुनिया भर में भारतीयों के बढ़ते दबदबे की आहट वे भी महसूस कर रहे हैं। दरअसल वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स ने शनिवार को उन कंपनियों की एक सूची जारी की, जिनमें भारतीय मूल के लोग शीर्ष स्थान पर हैं।

इस सूची से पता चला कि दुनिया भर में बड़ी कंपनियों का नेतृत्व करने वाले भारतीय मूल के लोगों की संख्या में वृद्धि हो रही है।इस सूची से एलन मस्क भी बेहद प्रभावित हुए। एलन मस्क ने इस पोस्ट पर इंप्रैसिव लिखा है।

Elon Musk is impressed by Indians

वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स की लिस्ट के मुताबिक 21 कंपनियां जिनमें अल्फाबेट गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एडोब, आईबीएम, स्टारबक्स, हनीवेल, नेटएप, फ्लेक्स, एल्बर्टसन, एरिस्टा नेटवर्क्स, वेफेयर, ओनलीफैन्स, कॉग्निजेंट, वीमियो आदि कंपनिया शामिल हैं।

इस सूची में अल्फाबेट के सुंदर पिचाई, विश्व बैंक समूह के अजय बंगा, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, यूट्यूब के सीईओ नील मोहन, माइक्रोन टेक्नोलॉजी के संजय मेहरोत्रा, एडोब के शांतनु नारायण, स्टारबक्स के सीईओ लक्ष्मण नरसिम्हन, हनीवेल के सीईओ विमल कपूर और वेफ़ेयर के सीईओ नीरज शाह सहित कई अन्य के नाम शामिल हैं।

एलन मस्क ने कहा कि अपनी मेहनत के दम पर आज भारतीय मूल के लोग दुनिया की अधिकांश शीर्ष कंपनियों में शीर्ष पदों पर बेहतरीन काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सबसे मेहनती लोगों में से हैं।

मस्क ने कहा कि शीर्ष पदों पर रहकर, भारतीय मूल के लोग लाखों डॉलर कमा रहे हैं जो उन्हें अमेरिका में सबसे अधिक वेतन पाने वाले सीईओ में रखता है।

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मस्क ने अपने एक फॉलोअर को रिप्लाई देते हुए कहा, भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव का भी सीईओ है।

आपको बता दें कि एलन मस्क की कंपनी टेस्ला में भी भारतीय मूल के लोगों काफी संख्या में हैं। हाल में ही जाचरी किर्खोर्न के पद से हटने के बाद भारतीय मूल के वैभव तनेजा को टेस्ला के नए मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+