Elon Musk India Visit: एलन मस्क की पीएम मोदी से मिलने की इच्छा, जानिए कब आएंगे भारत

Elon Musk India Visit: टेस्ला प्रमुख एलन मस्क (Elon Musk) ने भारत दौरे का ऐलान किया है। उन्होंने इस दौरान पीएम मोदी से मिलने की इच्छा जताई है। भारत में चुनाव के बीच मस्क का भारत दौरा बेहद अहम है। पीएम मोदी (PM Modi) से मुलाकात के दौरान टेस्ला के भारत में निवेश की संभावनाओं को बढ़ाने पर भी चर्चा हो सकती है।

उद्योगति एलन मस्क टेस्ला प्रमुख एलोन मस्क ने बुधवार को घोषणा की कि वह प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए आने वाले महीने में भारत का दौरा करेंगे। एस्स पर मस्क ने लिखा, "भारत में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात के लिए उत्सुक हूं!"

Elon Musk India Visit

बता दें कि मस्क और पीएम मोदी इससे पहले जून, 2023 में न्यूयॉर्क में मिले थे। इसके बाद भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों पर आयात कर कम किया गया। दिसंबर, 2023 में केंद्र सरकार ने नई ईवी नीति लागू की थी। जिसके तहत कुछ वाहनों पर आयात शुल्कर 15 प्रतिशत कम कर दिया गया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत में एलन मस्क 2-3 बिलियन डॉलर के विनिर्माण संयंत्र की स्थापना की घोषणा कर सकते हैं।

दरअसल, इससे पहले मस्क ने कहा था कि भारत में टेस्ला का प्रवेश एक प्राकृतिक प्रगति होगी। बताया ये भी जा रहा है कि टेस्ला भारत में कारखाना स्थापित करने के लिए जमीन तलाश रही है। टेस्ला के एजेंडे में जमीन के लिए गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु शीर्ष पर है। पिछले साल अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने टेक अरबपति को देश में ई-मोबिलिटी क्षेत्र में निवेश के अवसर तलाशने के लिए आमंत्रित किया था।

इससे पहले टेस्ला के सीईओ ने यह भी कहा था कि सभी वाहन इलेक्ट्रिक हो जाएंगे। अन्य देशों की तरह भारत में भी अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक कारें होनी चाहिए। वहीं भारत ने एक नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति की घोषणा की है, जिसके तहत देश में न्यूनतम 50 करोड़ डॉलर के निवेश के साथ विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने वाली कंपनियों को आयात शुल्क में रियायतें दी जाएंगी। इस कदम का उद्देश्य टेस्ला जैसी प्रमुख वैश्विक कंपनियों को आकर्षित करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+