एलन मस्क के 76 साल के पिता का खुलासा, 35 साल की सौतेली बेटी से है उनका दूसरा सीक्रेट बच्चा
वॉशिंगटन, 15 अप्रैल। टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। वह आजकल ट्विटर विवाद की वजह से चर्चा में हैं। लेकिन इस बीच एलन मस्क के पिता मीडिया की सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल एलन मस्क के पिता एरल मस्क ने एक ऐसी सनसनीखेज जानकारी दी है जिसकी वजह से वह हर जगह चर्चा में हैं। एलन मस्क के पिता ने अपने सीक्रेट बच्चे को लेकर जानकारी दी है, जिसकी वजह से वह सुर्खियों में हैं। अपने पिता के इस खुलासे के बाद एलन मस्क ने उनका समर्थन किया है।

76 साल के एरल, 35 साल की जेना
एरल मस्क ने खुलासा किया है कि उनका दूसरा बच्चा भी है, जोकि उनकी सौतेली बेटी जेना बेजडेनहॉट से हुआ है। 75 साल के एरल मस्क ने बताया कि 35 साल की उनकी सौतेली बेटी से उनका एक सीक्रेट बच्चा पैदा हुआ है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार एरल मस्क ने एक इंटरव्यू में इस बात को स्वीकार किया है कि जेना ने 2019 में एक बच्ची को जन्म दिया है। बता दें कि एरल मस्क पेशे से इंजीनियर हैं, उन्होंने बताया कि हम इस दुनिया में एक ही चीज के लिए धरती पर हैं और वह है प्रजनन।

2017 में दिया पहले बच्चे को जन्म
इससे पहले एरल और जेना ने अपने पहले बच्चे को 2017 में जन्म दिया था जोकि एक लड़का था। बता दें कि जेना एरल मस्क की दूसरी पत्नी हीड बेजडेनहॉट की बेटी हैं। एलन मस्क की मां मे हेल्डमैन मस्क से तलाक के बाद एरल मस्क ने दूसरी शादी की थी। हीड बेजडेनहॉट की बेटी जेना से एरल मस्क रिलेशनशिप में थे। एरल और हीड के दो बच्चे हैं और वह जेना का भी लालन-पालन करते हैं।

जब दूसरी शादी की तो जेन सिर्फ 4 साल की थीं
जब एरल मस्क ने हीड से शादी की थी तो उस वक्त जेना सिर्फ 4 साल की थीं, उस वक्त एरल मस्क उनके स्टेप फादर बने थे। 18 साल साथ रहने के बाद एरल और हीड के बीच तलाक हो गया। जेना पहली बार 2017 में एरल के बच्चे की मां बनी थीं, जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था और एलन मस्क का पिता के साथ काफी तनावपूर्ण रिश्ता हो गया था। दोनों अभी भी एक दूसरे को पसंद नहीं करते हैं। एरल कहते हैं कि एलन को यह ठीक नहीं लगता है क्योंकि वह उसकी बहन है। सौतेली बहन।

परिवार वाले नाराज
एरल मस्क ने जब अपनी सौतेली बेटी को प्रेग्नेंट किया था तो उनका परिवार उनसे काफी नाराज हुआ था। हीड ने कहा था कि परिवार काफी नाराज था। वहीं बेटी जेना को लेकर एरल ने कहा कि हमारा साथ रहना प्रैक्टिकल नहीं है क्योंकि जेना आगे बढ़ रही थी। यही वजह है कि जेना अपने सौतेले पिता के साथ अब नहीं रहती है। एरल बताते हैं कि उनकी बाकी की बेटियां इस रिश्ते से नाराज हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि ये उनकी बहन है। वो अभी भी हमे पसंद नहीं करती हैं।

एलन मस्क के दो बच्चे
हाल ही में इस बात का खुलासा हुआ था कि एलन मस्क के दो बच्चे हैं, जिन्हें उनकी कंपनी में ही काम करने वाली एग्जेक्युटिव ने जन्म दिया है। जिस तरह से एलन मस्क के पिता के बारे में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है उसपर एलन मस्क की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। वहीं अपने बेटे एलन मस्क के बच्चों का मजाक उड़ाते हुए एरल ने कहा था कि मुझे अपने ग्रैंड चिल्ड्रेन को याद रखना काफी मुश्किल हो रहा है कि वह कितने हैं। बता दें कि एलन मस्क ने कुछ समय पहले ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदने का ऐलान किया था, लेकिन हाल ही में उन्होंने इस डील को रद्द कर दिया, जिसके बाद ट्विटर ने उनके खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज कराया है।












Click it and Unblock the Notifications