IND vs SL: फाइनल में आज दिखेगा वैभव सूर्यवंशी का जलवा, भारत-श्रीलंका मैच कहां देखें लाइव?
IND vs SL Final Live Streaming: मेजबान श्रीलंका में खेली जा रही अंडर-ए ट्राई-नेशन वनडे सीरीज अपने सबसे रोमांचक और अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करने के बाद अब भारत-ए और श्रीलंका-ए की टीमें प्रतिष्ठित खिताबी ट्रॉफी को अपने नाम करने के इरादे से इस महा-फाइनल मुकाबले में आज आमने-सामने होने जा रही हैं।
कप्तान तिलक वर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम इस निर्णायक मैच में जीत हासिल कर सीरीज पर अपना कब्जा जमाना चाहेगी। दोनों देशों के बीच लीग स्टेज के दौरान उपजे हाई-वोल्टेज विवाद और सुपर ओवर के रोमांच के बाद क्रिकेट फैंस की नजरें इस फाइनल मुकाबले पर पूरी तरह टिक गई हैं।

कितने बजे शुरू होगा मैच?
मैच की टाइमिंग की बात करें तो भारतीय समयानुसार यह खिताबी मुकाबला सुबह ठीक 10:00 बजे से शुरू हो जाएगा। वहीं मैदान पर दोनों टीमों के कप्तानों के बीच टॉस आधे घंटे पहले यानी सुबह 9:30 बजे उछाला जाएगा, जिसके बाद फाइनल मैच की पहली गेंद फेंकी जाएगी।
टीवी और मोबाइल पर यहां देखें लाइव मुकाबला
यदि आप इस रोमांचक फाइनल मैच का आनंद अपने घर पर टीवी के बड़े पर्दे पर लेना चाहते हैं, तो भारत में इसका आधिकारिक प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर किया जाएगा। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर फैंस हिंदी और अंग्रेजी कमेंट्री के साथ मैच का सीधा प्रसारण लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा सोनी लिव एप्लीकेशन पर भी मैच देखा जा सकता है।
वैभव सूर्यवंशी के फॉर्म और वापसी पर टिकी नजरें
भारतीय क्रिकेट फैंस की सबसे बड़ी निगाहें एक बार फिर टीम के 15 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली हैं। आईपीएल 2026 के सीजन में अपने बल्ले से कोहराम मचाने वाले वैभव इस पूरी ट्राई-सीरीज के दौरान अब तक अपनी उस जादुई फॉर्म को दोहराने में पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं।
पिछले चार मैचों में वे केवल 118 रन ही बना सके हैं, जिससे उनके फॉर्म को लेकर चर्चाएं तेज हैं। हालांकि श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ मैदान पर हुई हालिया बहस के बाद उनके पास बल्ले से करारा जवाब देने और इस बड़े फाइनल मैच में एक ऐतिहासिक मैच-जिताऊ पारी खेलने का यह सबसे बेहतरीन मौका होगा।












Click it and Unblock the Notifications