Elon Musk PM Modi: एलन मस्क ने भारतीय प्रधानमंत्री को दी बधाई, जानिए PM मोदी ने क्या उपलब्धि हासिल की?

Elon Musk PM Modi: इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने शुक्रवार (19 जुलाई) को माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले विश्व नेता बनने पर बधाई दी है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एलन मस्क ने पीएम मोदी को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए बधाई दी है।

एलन मस्क ने कहा, कि "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विश्व में सर्वाधिक फॉलो किये जाने वाले नेता बनने पर बधाई।"

Elon Musk PM Modi

एलन मस्क का यह बयान पीएम मोदी के एक्स हैंडल के इस हफ्ते की शुरुआत में 100 मिलियन फॉलोअर्स को पार करने के बाद आया है, जिससे वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्तित्व बन गए हैं। पीएम मोदी के अकाउंट ने न केवल फॉलोअर्स की संख्या के मामले में अन्य भारतीय राजनेताओं को पीछे छोड़ दिया है, बल्कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, दुबई के वर्तमान शासक और पोप फ्रांसिस सहित दुनिया के कुछ सबसे शक्तिशाली नेताओं को भी पीछे छोड़ दिया है।

भारतीय नेताओं के साथ पीएम मोदी की सोशल मीडिया फॉलोअर्स की तुलना

विभिन्न भारतीय राजनेताओं की सोशल मीडिया फॉलोइंग की तुलना करने पर, पीएम मोदी का हैंडल काफी आगे नजर आता है। कुल 100 मिलियन फॉलोअर्स के साथ, पीएम मोदी का हैंडल विपक्ष के नेता राहुल गांधी के हैंडल (26.4 मिलियन फॉलोअर), दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हैंडल (27.5 मिलियन), समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव के हैंडल (19.9 मिलियन) और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के हैंडल (7.4 मिलियन) से काफी आगे है। आरजेडी के लालू प्रसाद यादव के 6.3 मिलियन, तेजस्वी यादव के 5.2 मिलियन जबकि एनसीपी प्रमुख शरद पवार के 2.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

विश्व नेताओं की तुलना में पीएम मोदी की सोशल मीडिया फॉलोइंग

इसी तरह, भारतीय राजनेताओं और अन्य प्रमुख हस्तियों के साथ फॉलोअर्स की तुलना में, पीएम मोदी अन्य विश्व नेताओं, जैसे कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, जिनके वर्तमान में 38.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं, दुबई के वर्तमान शासक शेख मोहम्मद (11.2 मिलियन) और पोप फ्रांसिस (18.5 मिलियन) से बहुत आगे हैं।

इसके अलावा, पीएम मोदी के पास कुछ सक्रिय वैश्विक एथलीटों जैसे कि विराट कोहली (64.1 मिलियन), ब्राजील के फुटबॉलर नेमार जूनियर (63.6 मिलियन) और अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स (52.9 मिलियन) की तुलना में भी काफी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह टेलर स्विफ्ट (95.3 मिलियन), लेडी गागा (83.1 मिलियन) और किम कार्दशियन (75.2 मिलियन) जैसी मशहूर हस्तियों से भी आगे हैं।

वहीं, एलन मस्क, जिन्होंने Twitter को खरीद लिया था और अब जिसका नाम बदलकर उन्होंने X कर दिया है, उन्हें 190.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+