एलन मस्क ने पुतिन को ललकारा, कहा- मैं सिंगल फाइट के लिए चैलेंज देता हूं

नई दिल्ली, 14 मार्च: रूस और यूक्रेन के बीच भयानक जंग जारी है। रूस किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हट रहा है, तो दूसरी तरफ रूसी मिसाइल और बमबारी यूक्रेनी सेना के हौसलों को पस्त नहीं कर पा रहे हैं। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को 19वां दिन हो चुके हैं। इस बीच दुनिया के सबसे अमीर शख्स में शुमार, टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आमने-सामने की लड़ाई के लिए चुनौती दे डाली है। एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए पुतिन को यह चैलेंज दिया है। इसी के साथ मस्क ने कहा कि इस सिंगल मुकाबले के लिए दांव पर यूक्रेन रहेगा।

यूक्रेन की स्थिति काफी खराब

यूक्रेन की स्थिति काफी खराब

रूस के लगातार बढ़ते हमलों के बाद यूक्रेन की स्थिति काफी खराब होती जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक जब से यह जंग युद्ध हुई है, तब से अब तक यूक्रेन में कम से कम 596 आम नागरिक मारे गए हैं और कम से कम 1,067 घायल हुए हैं। यूक्रेन के शहरों पर जारी रूसी बमबारी ने सब कुछ तबाह कर दिया है। वहीं अब यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद पुतिन पर लगातार हमला कर रहे एलन मस्क ने एक बार फिर अपनी आवाज बुलंद की है।

मस्क ने पुतिन को ललकारा

मस्क ने पुतिन को ललकारा

सोमवार को ट्वीट करते हुए मस्क ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को मुकाबले के लिए ललकारा है। एलन मस्क ने ट्वीट कर लिखा, "मैं व्लादिमीर पुतिन को सिंगल कॉम्बैट (जंग) के लिए चैलेंज देता हूं। दांव यूक्रेन है।" अपने ट्वीट में उन्होंने व्लादिमीर पुतिन को लिखने के लिए रूसी अक्षरों का इस्तेमाल किया।

क्या आप इस लड़ाई के लिए सहमत हैं?

क्या आप इस लड़ाई के लिए सहमत हैं?

इसके अलावा अपने एक और ट्वीट में उन्होंने रूस के राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए लिखा कि क्या आप इस लड़ाई के लिए सहमत हैं? हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब मस्क इस तरह से खुलकर यूक्रेन के साथ आए हो। इससे पहले दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने भयानक युद्ध के बीच कंपनी के स्टारलिंक सैटेलाइट के जरिए यूक्रेन को इंटरनेट कनेक्टिविटी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+