Elon Musk on Trudeau: 'फ्री स्पीच को कुचल रहे हैं ट्रूटो', एलन मस्क ने कनाडा के फैसले को बताया शर्मनाक

Elon Musk on Trudeau: दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी और स्पेसएक्स के संस्थापक और सीईओ एलन मस्क ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर फ्री स्पीच को कुचलने का आरोप लगाया है। एलन मस्क ने "फ्री स्पीच को कुचलने" के लिए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो सरकार की आलोचना करते हुए उनके फैसले को शर्मनाक बताया है।

एलन मस्क की जस्टिन ट्रूडो के खिलाफ ये टिप्पणी, कनाडा सरकार के हालिया उस आदेश के बाद आई है, जब सरकार ने एक आदेश जारी कर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सेवाओं के लिए 'नियामक नियंत्रण' के लिए सरकार के साथ औपचारिक रूप से पंजीकरण कराना अनिवार्य बना दिया है।

elon musk vs Justin Trudeau

यानि, अब ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सेवाओं के लिए कनाडा सरकार के कंट्रोल वाले रेगुलेटर कंट्रोल के साथ रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा और जस्टिन ट्रूडो सरकार का ये फैसला, फ्रीडम ऑफ स्पीच को कुचलने वाला है।

एलन मस्क के इस ट्वीट से साफ हो गया है, कि कनाडा जैसे लोग कैसे फ्री स्पीच को लेकर दुनियाभर को ज्ञान देने की कोशिश करते हैं और जब अपनी बारी आती है, तो सबसे पहले फ्री स्पीच का गलो घोंट देते हैं। ये कोई पहली बार नहीं है, जब जस्टिन ट्रूडो ने फ्री स्पीच के गले में भारी पत्थर बांधकर उसे समुद्र में फेंक दिया है, बल्कि इससे पहले भी, ट्रक ड्राइवरों के प्रदर्शन को कुचलने के लिए उन्होंने पुलिस को खुली छूट दे दी थी।

कनाडा सरकार का ये फैसला क्या है?

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क, पत्रकार और लेखक ग्लेन ग्रीनवाल्ड की एक पोस्ट का जवाब दे रहे थे, जो जस्टिन ट्रूडो की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सेवाओं पर लिए गये फैसले पर टिप्पणी कर रहे थे।

ग्लेन ग्रीनवाल्ड ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया था, कि "दुनिया की सबसे दमनकारी ऑनलाइन सेंसरशिप योजनाओं में से एक से लैस कनाडाई सरकार ने घोषणा की है, कि पॉडकास्ट की पेशकश करने वाली सभी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सेवाओं को रेगुलेटर कंट्रोल की अनुमति देने के लिए, औपचारिक रूप से सरकार के साथ पंजीकृत होना होगा।"

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एलन मस्क ने कहा, कि "ट्रूडो, कनाडा में अभिव्यक्ति की आजादी को कुचलने की कोशिश कर रहे हैं। शर्मनाक।"

यह पहली बार नहीं है जब ट्रूडो सरकार पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया गया है।

फरवरी 2022 में, जस्टिन ट्रूडो ने देश के इतिहास में पहली बार, अपनी सरकार को ट्रक चालकों के विरोध का जवाब देने के लिए और अधिक शक्ति प्रदान करने के लिए आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल किया था, जो उस समय वैक्सीन जनादेश का विरोध कर रहे थे।

इस बीच कनाडाई पीएम ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की भूमिका का आरोप लगाया तो हंगामा मच गया।

हालांकि, भारत ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है और इसे 'बेतुका' और 'प्रेरित' बताया है।

विशेष रूप से, कनाडा ने अभी तक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के दावे का समर्थन करने के लिए कोई सार्वजनिक सबूत उपलब्ध नहीं कराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+