Grok AI Bikini Photo: मस्क भी हुए AI के शिकार, बिकनी में फोटो वायरल होने पर क्या कहा?
Elon Musk Grok AI Bikini Photo: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) के मालिक एलन मस्क इन दिनों अपने ही AI टूल 'Grok' को लेकर विवादों में हैं। ग्रोक एआई के जरिए लोगों की तस्वीरों को एडिट कर उन्हें बिकनी या आपत्तिजनक कपड़ों में दिखाने का एक खतरनाक ट्रेंड चल पड़ा है। जहां दुनिया भर में एआई के नैतिक इस्तेमाल और सहमति (Consent) को लेकर चिंता जताई जा रही है।
वहीं मस्क खुद इस ट्रेंड का मजे लेते दिख रहे हैं। उन्होंने न केवल अपनी बिकनी वाली एआई फोटो को 'परफेक्ट' बताया, बल्कि बिल गेट्स की ऐसी ही तस्वीरों पर मजे लिए। यह विवाद एआई की सुरक्षा सीमाओं और महिलाओं की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़ा कर रहा है।

मस्क का 'बिकनी अवतार' और ग्रोक का जलवा
ग्रोक एआई पर बढ़ते विवादों के बीच एलन मस्क ने खुद इस टूल से अपनी एक फोटो बिकनी में बनाने को कहा। एआई ने तुरंत मस्क की एक बेहद 'फिट' और मस्कुलर फोटो नीली बिकनी में तैयार कर दी। मस्क ने न केवल इस पर "परफेक्ट" कमेंट किया, बल्कि इसे शेयर करने वाले अन्य पोस्ट पर हंसने वाले इमोजी भी बनाए। मस्क का यह रवैया दिखाता है कि वे ग्रोक की बिना किसी पाबंदी (Guardrails) वाली क्षमता को एक मनोरंजन के तौर पर देख रहे हैं, जबकि आलोचक इसे बेहद डरावना मान रहे हैं।
ये भी पढे़ं: Elon Musk Viral Tweet: हनीट्रैप और टेक जासूसी पर मस्क ने दिया मजेदार जवाब, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ट्वीट
एआई ट्रेंड की चपेट में बिल गेट्स भी
इस एआई ट्रेंड की चपेट में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स भी आ गए। एक यूजर के कहने पर ग्रोक ने बिल गेट्स की तस्वीर को ब्लैक बिकनी में बदल दिया। दिलचस्प बात यह है कि जहां मस्क की फोटो को एआई ने काफी मस्कुलर बनाया, वहीं गेट्स को उनके असली उम्रदराज शरीर के साथ दिखाया गया। मस्क ने गेट्स की इस तस्वीर पर 'आग' (Fire) और 'हंसने' वाले इमोजी पोस्ट किए। मस्क की यह प्रतिक्रिया दिखाती है कि वे इस पूरे ट्रेंड को गंभीरता से लेने के बजाय इसे एक मजाक की तरह देख रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Trump vs Musk: ट्रंप-मस्क में फिर हुई लड़ाई, टेस्ला मालिक को मिल गया अल्टीमेटम, निकली अकड़!
'स्पाइसी मोड' महिलाओं के लिए एक बड़ा खतरा
ग्रोक एआई का यह 'स्पाइसी मोड' महिलाओं के लिए एक बड़ा खतरा बन गया है। प्लेटफॉर्म पर कई 'क्रीपी' यूजर्स महिलाओं की सामान्य तस्वीरों को चोरी कर ग्रोक से उन्हें पारदर्शी या छोटे कपड़ों में बदलने के लिए कह रहे हैं। चैटजीपीटी और जेमिनी जैसे एआई टूल्स के विपरीत, ग्रोक बिना किसी हिचकिचाहट के ऐसे निर्देश मान रहा है। जब एआई से पूछा गया कि वह ऐसा क्यों कर रहा है, तो उसने जवाब दिया कि उसे "स्पाइसी मोड" के कारण लोगों के कपड़े बदलने की अनुमति है, जो बेहद चिंताजनक है।
ये भी पढ़ें: Nikhil Kamath Net Worth: निखिल कामथ कौन हैं? PM मोदी के बाद अब Elon Musk संग 'WTF' Podcast, कितनी है नेटवर्थ?
नैतिकता बनाम मनोरंजन: मस्क का अड़ियल रुख
एलन मस्क हमेशा से ही एक "फन एटीट्यूड" के समर्थक रहे हैं, और उनका ग्रोक एआई जानबूझकर स्लैंग और अभद्र भाषा बोलने के लिए डिजाइन किया गया है। जहां पूरी दुनिया बिना सहमति के बनाई गई अश्लील तस्वीरों (Non-consensual images) पर लगाम लगाने की मांग कर रही है, वहीं मस्क ने "Grok is awesome" लिखकर अपनी मंशा साफ कर दी है। आलोचकों का मानना है कि मस्क का यह समर्थन उन लोगों को बढ़ावा दे रहा है जो एआई का इस्तेमाल दूसरों को बदनाम करने या उनका शोषण करने के लिए कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications