Trump vs Musk: ट्रंप-मस्क में फिर हुई लड़ाई, टेस्ला मालिक को मिल गया अल्टीमेटम, निकली अकड़!
Trump vs. Musk: बढ़ती जा रही है ट्रंप और एलन मस्क की तकरार! सोशल मीडिया और बिजनेस की दुनिया में दोनों के बीच तनाव इतना गहरा हो गया कि अब इसे सिर्फ एक विवाद कहकर टालना मुमकिन नहीं रह गया। हाल ही में ऐसी खबर सामने आई हैं कि एलन मस्क को अपनी ही कंपनी टेस्ला को लेकर साउथ अफ्रीका लौटना पड़ सकता है। यह कदम उनके लिए नई चुनौती बनता जा रहा है। साउथ अफ्रीका से उनकी जड़ें जुडी होने के बाद भी अमेरिका में उनका व्यापार तेजी से फल-फूल रहा है, लेकिन उनके ऊंचे अरमान अब उन्हें खतरे में डालते दिख रहे हैं।
राजनीतिक ही नहीं आर्थिक मतभेद भी!
दरअसल ट्रंप और मस्क के इस कॉल्ड वॉर के पीछे सिर्फ राजनीतिक मतभेद ही नहीं, बल्कि आर्थिक और टेक्नोलॉजी से जुड़े गहरे मतभेद भी हैं। इस लड़ाई का असर न केवल उनके व्यक्तिगत रिश्तों पर पड़ रहा है, बल्कि पूरी टेक्नोलॉजी और कारोबारी दुनिया में भी इसे बारीकी से देखा जा रहा है। क्या मस्क का साउथ अफ्रीका वापसी से टेस्ला की ग्लोबल योजना प्रभावित होंगी? और क्या ट्रंप की राजनीति मस्क के सपनों पर पानी फेर देगी?
कैसे शुरू हुआ विवाद
कुछ महीने पहले एक-दूसरे के बेहद करीबी रहे अमेरिकी राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क की जोड़ी ऐसी टूटी, कि अब एक-दूसरे को ले कर दोनों में सनक और पागलपन सवार है। मस्क और ट्रंप विवाद अब फिर से शुरू हो चुका है, डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को इलेक्ट्रिक वाहन सब्सिडी को लेकर एलन मस्क की आलोचना की और करदाताओं के पैसे बचाने के लिए कटौती का सुझाव दिया, जबकि ट्रंप के 'बिग ब्यूटीफुल बिल' पर मस्क की 'अमेरिका पार्टी' की धमकी के बाद राजनितिक लड़ाई और भी बढ़ चुकी है। इस विवाद ने तूल तब पकड़ा जब एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर साझा किए एक पोस्ट में ट्रंप के बिग ब्यूटीफुल बिल की तीखी आलोचना की और साथ ही धमकी भी दी कि जो भी सांसद सदस्य बिग ब्यूटीफुल बिल का समर्थन करेंगे उन्हें अगले साल होने वाले प्राइमरी चुनाव में हार का सामना करना पड़ सकता है।

ट्रंप की मस्क को धमकी
ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि 'एलन मस्क को राष्ट्रपति पद के लिए मेरा समर्थन करने से पहले ही पता था कि मैं ईवी जनादेश के खिलाफ हूं। ये बकवास है और मैंने हमेशा अपने अभियान में इसका जिक्र भी किया है। इलेक्ट्रिक कारें ठीक हैं, लेकिन हर किसी पर उन्हें थोपा नहीं जा सकता। उन्होंने आगे लिखा एलन मस्क को इतिहास में किसी भी व्यक्ति से ज्यादा सब्सिडी मिल सकती है और सब्सिडी के बिना एलन मस्क को शायद अपनी दुकान बंद करके दक्षिण अफ्रीका वापस लौटना होगा। ट्रंप ने स्पेस एक्स और टेस्ला पर व्यंगात्मक ढंग से कहा कि अब कोई और रॉकेट लॉन्च, सैटेलाइट या इलेक्ट्रिक कारों का उत्पादन नहीं होगा और हमारे देश का बहुत सारा पैसा बचेगा। ट्रंप में सरकारी दक्षता विभाग(DOGE) को इस बारे में गहराई से विचार करने के लिए भी कहा। ट्रंप ने आगे लिखा यह देश के लिए बहुत अच्छा है और इससे हमारा बहुत सारा पैसा भी बचाया जा सकता है
मस्क की एक्स पर धमकी के बदले धमकी
मस्क ने भी अपने एक्स अकाउंट से ट्रंप को धमकी दी कि अगर बिल पारित हो गया तो उसके अगले ही दिन वे अपनी नई पार्टी लॉन्च कर देंगे। मस्क ने कहा कि देशवासियों को डेमोक्रेटिक पार्टी और रिपब्लिकन पार्टी के अलावा भी विकल्प मिलने चाहिए, जो उनकी आवाज उठा सकें।
क्यों कर रहे हैं मस्क 'बिग ब्यूटीफुल' का विरोध
'बिग ब्यूटीफुल बिल' डॉनल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के एजेंडे का अहम हिस्सा है। इसमें डिफेंस, एनर्जी प्रोडक्शन और बॉर्डर सिक्योरिटी के लिए अधिक फंड आवंटन की मांग की गई है। वहीं न्यूट्रीशन और हेल्थकेयर प्रोग्राम के लिए फंड कट की बात की गई है। कांग्रेस के बजट ऑफिस ने बताया कि इस विधेयक के चलते अगले दस सालों में राष्ट्रीय घाटा 3।3 ट्रिलियन डॉलर बढ़ जाएगा। एलन मस्क इस बात पर जोर देते हैं कि इलेक्ट्रिक वाहनों और सौर ऊर्जा के लिए खोई हुई सब्सिडी उनकी मुख्य चिंता नहीं है, इसके बजाय वे इस विधेयक को "ऋण गुलामी" कहते हैं जो अतीत के उद्योगों को बढ़ावा देता है। साथ ही यह यह बिल भविष्य के उद्योगों को गंभीर रूप से नुकसान भी पहुंचाता है"।
क्या है बिग ब्यूटीफुल बिल का मकसद?
एलन मस्क और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मतभेद वन बिग ब्यूटीफुल बिल को लेकर है। इस बिल के बारे में आसान शब्दों में कहा जाये तो इसका मकसद इनकम और प्रॉपर्टी टैक्स में इजाफा करना तथा उन्हें स्थायी बनाना है। वन बिग ब्यूटीफुल बिल का एक मकसद यह भी है कि अवैध तरीके से इमिग्रेशन को रोकने के लिए अमेरिकी सैन्य व रक्षा क्षमताओं के सुधार पर ज्यादा खर्च किया जा सके। साथ ही सरकारी खर्च में 'बर्बादी, धोखाधड़ी और दुरुपयोग' को कम करना भी है। सरकार की कर्ज लेने की लिमिट को बढ़ाना भी वन बिग ब्यूटीफुल बिल में शामिल है।
आपको हमारी यह खबर कैसी लगी हमें कमेंट में जरूर बताएं।
-
Hormuz Crisis: हॉर्मुज में पाकिस्तान की भारी बेइज्जती! ईरान ने बीच समुद्र में खदेड़े दो पाकिस्तानी जहाज -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Iran Vs America: अब होर्मुज पर अमेरिका का कब्जा! ट्रंप ने ईरान को दी 'नर्क' की चेतावनी, बताया पूरा प्लान -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस -
Trump Pope Leo Conflict: वेटिकन पर ट्रंप का वार! पोप लियो पर हमले की AI फोटो ने भड़काया विवाद, क्या है मामला? -
Crude Oil Price Hike: हॉर्मुज पर ट्रंप की घेराबंदी से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल,भारत में क्या है रेट? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो












Click it and Unblock the Notifications