Aamir Khan ने किया 'लव जिहाद'? गौरी स्प्रैट से शादी के बाद मुश्किल में फंसे एक्टर, बजरंग दल ने फूंका पुतला
Aamir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी तीसरी शादी के बाद एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। बिहार के फोर्ब्सगंज में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आमिर खान और उनकी नई पत्नी गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) की शादी का विरोध करते हुए एक्टर का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संगठन के नेताओं ने आमिर खान पर गंभीर आरोप लगाते हुए सरकार और कोर्ट से कार्रवाई की मांग भी की है। इस विरोध प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
आमिर खान पर लगा 'लव जिहाद' का आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार के फोर्ब्सगंज इलाके में बजरंग दल के सदस्यों ने हाल ही में आमिर खान की गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। बजरंग दल के सदस्यों ने आमिर खान का पुतला जलाया और उन पर 'लव जिहाद' करने का आरोप भी लगाया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान 'आमिर खान मुर्दाबाद' और 'आमिर खान जिहादी भारत छोड़ो' जैसे नारे भी लगाए गए।

बजरंग दल ने फूंका आमिर खान का पुतला
-बजरंग दल के नेता मनोज सोनी ने एक बयान जारी कर कहा है- आमिर खान लगातार हिंदू बहन बेटियों को शादी रचाकर लाइन लगा रहा है ताकि हिंदू समाज का अपमान किया जा सके। मनोज सोनी ने दावा किया कि आमिर खान एक बड़ी साजिश के तहत हिंदुओं को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे धमकी दी है कि अगर आमिर खान ने जल्द ही ऐसी हरकतें बंद नहीं कीं तो वह उन्हें सबक सिखाएंगे।
-सियासत की खबर के मुताबिक मनोज सोनी ने वीडियो में कहा है- शादी करता है हिंदू बेटी से और पैदा करता है तैमूज, अफरोज, सलमान, कहां का नियम है भाई। आखिर उनको मुस्लिम समाज की बहू बेटी से प्यार क्यों नहीं हो रहा है? हिंदू बेटी से उनको प्यार क्यों हो रहा है? मनोज सोनी ने कोर्ट और सरकार से आमिर खान के खिलाफ एक्शन लेने की भी अपील की और उन पर देश में शांति भंग करने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया।
आमिर खान की शादियां और तलाक
आपको बता दें कि आमिर खान ने पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से की थी। साल 2002 में दोनों अलग हो गए। बाद में एक्टर ने साल 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की। हालांकि साल 2021 में आमिर खान और किरण का तलाक हो गया। फिलहाल आमिर खान नेजुलाई 2026 में अपने मुंबई वाले घर पर गौरी स्प्रैट से शादी की है। आपको बता दें कि गौरी स्प्रैट ईसाई धर्म को फॉलो करती हैं।
कौन हैं गौरी स्प्रैट?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गौरी स्प्रैट की मां तमिलियन और पिता आयरिश हैं। उनके दादा एक फ्रीडम फाइटर थे। गौरी का हेयरड्रेसिंग में प्रोफेशनल बैकग्राउंड है और उनके पास लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी में FDA की डिग्री है। वह 6 साल के बेटे की मां भी हैं। हालांकि उनके पहले पति के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। प्रोफेशनली वह अभी आमिर खान फिल्म्स में काम कर रही हैं, जो आमिर खान का प्रोडक्शन हाउस है।













Click it and Unblock the Notifications