Elon Musk Viral Tweet: हनीट्रैप और टेक जासूसी पर मस्क ने दिया मजेदार जवाब, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ट्वीट
Elon Musk Honeytrap Tweet: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और स्पेसएक्स (SpaceX) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने हाल ही में ब्रिटिश अखबार द टाइम्स (The Times, UK) की एक रिपोर्ट पर मज़ेदार अंदाज़ में प्रतिक्रिया दी है।
इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन और रूस के जासूस (spies) अमेरिकी टेक कंपनियों में काम करने वाले लोगों को फँसाने और धोखा देने के ज़रिए गोपनीय जानकारी चुराने की कोशिश कर रहे हैं।

एलन मस्क का वायरल ट्वीट
मस्क ने इस रिपोर्ट का एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए X (पहले ट्विटर) पर लिखा , "If she's a 10, you're an asset. "अगर वह 10 में से 10 (बहुत खूबसूरत) है, तो तुम एक एसेट यानी निशाना हो।"
एलन मस्क का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। लोगों ने इस पर हँसी-मज़ाक भरे रिएक्शन दिए। कई यूज़र्स ने लिखा कि "मस्क का सेंस ऑफ ह्यूमर लाजवाब है," जबकि कुछ ने कहा कि इसमें छिपा सच डराने वाला है।
रिपोर्ट में क्या है दावा?
ब्रिटिश अखबार The Times ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चीन और रूस की खुफिया एजेंसियाँ खूबसूरत महिलाओं को "फीमेल स्पाइज" बनाकर अमेरिका भेज रही हैं। इनका काम है अमेरिकी टेक कंपनियों में काम करने वाले इंजीनियरों, वैज्ञानिकों और अधिकारियों से करीबी संबंध बनाना, फिर उनके ज़रिए कंपनी के गुप्त डेटा और रिसर्च जानकारी हासिल करना।
रिपोर्ट में कहा गया कि कई बार ये जासूस लंबे समय तक रिश्ता बनाए रखते हैं, यहाँ तक कि शादी और बच्चे तक हो जाते हैं, ताकि वे अपने लक्ष्य की ज़िंदगी में पूरी तरह शामिल होकर गोपनीय सूचनाओं तक पहुँच सकें। इसी रणनीति को रिपोर्ट ने नाम दिया है "Sex Warfare", यानी रिश्तों और आकर्षण के जरिए जासूसी करना।
सिलिकॉन वैली क्यों बनी निशाना?
सिलिकॉन वैली (Silicon Valley) दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों का केंद्र है -जैसे गूगल, फेसबुक (मेटा), एप्पल, अमेज़न, एनवीडिया आदि। यहाँ दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली इंजीनियर और वैज्ञानिक नई-नई तकनीकें, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रक्षा से जुड़ी खोजें करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यही वजह है कि यह इलाका विदेशी जासूसों के लिए "ट्रेज़र बॉक्स" बन गया है, जहाँ से उन्हें लाखों डॉलर की कीमत की जानकारियाँ मिल सकती हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, चीन अमेरिका के अंदर "स्टार्टअप प्रतियोगिताएँ" आयोजित करवा रहा है। माना जा रहा है कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य अमेरिकी उद्यमियों और वैज्ञानिकों के बिज़नेस आइडिया और नई टेक्नोलॉजी चुराना है। कई विशेषज्ञों ने कहा है कि चीन की यह रणनीति सिर्फ चोरी नहीं, बल्कि अमेरिकी टेक उद्योग को कमजोर करने की भी कोशिश है।
अमेरिकी एजेंसियों की चेतावनी
फरवरी 2025 में अमेरिकी कांग्रेस की एक रिपोर्ट में बताया गया कि पिछले चार सालों में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े 60 से अधिक जासूसी मामले सामने आए हैं। एक पूर्व इंटेलिजेंस अधिकारी ने दावा किया कि असल संख्या इससे कहीं ज़्यादा हो सकती है।
रिपोर्ट के अनुसार, यह सिर्फ "फ्लर्टिंग" या "डेटिंग" तक सीमित नहीं है। कई जासूसों ने अपने मिशन के लिए उनसे शादी तक की, ताकि वे लंबे समय तक सूचनाएँ निकालते रहें। एक मामले में, एक रूसी महिला ने अमेरिकी इंजीनियर से शादी की और फिर धीरे-धीरे रक्षा और क्रिप्टो इंडस्ट्री के कई लोगों से संपर्क बना लिया। अमेरिकी एजेंसियाँ अब इस खतरे से निपटने के लिए सतर्कता बढ़ा रही हैं, और विशेषज्ञों का कहना है कि टेक कंपनियों को अपने कर्मचारियों को ऐसे खतरों के बारे में जागरूक करना बेहद जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications