एलन मस्क का बड़ा ऐलान, X पर कर सकेंगे ऑडियो और वीडियो कॉल, फोन नंबर की भी नहीं होगी जरूरत

अधिकतर लोग मेटा के वॉट्सएप का इस्तेमाल ऑडियो और वीडियो कॉलिंग के लिए करते हैं। इसके लिए वॉट्सएप सबसे पॉपुलर ऐप बन चुका है। लेकिन अब एलन मस्क भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह सुविधा देना चाहते हैं। मस्क ने इसका ऐलान भी कर दिया है।

एलन मस्क ने X पर पर ऑडियो और वीडियो कॉलिंग करने की घोषणा की है। उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा, 'एक्स पर वीडियो और ऑडियो कॉल आ रही है। यह iOS, Android, Mac और PC पर काम करेगा। इसमें मोबाइल नंबर की जरूरत नहीं होगी।

Elon Musk announces video and audio call features

इसके साथ ही मस्क ने लिखा कि X इफेक्टिव ग्लोबल एड्रेस बुक है। यह फैक्टर्स काफी यूनिक है। उनके इस ट्वीट को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

हालांकि एलन मस्क के पोस्ट से फिलहाल इस बात की जानकारी अभी नहीं मिली है कि आखिर कब तक इस फीचर को यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।

आपको बता दें कि जब अप्रैल 2022 में एलन मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण किया था तो उन्होंने इसे सुपर ऐप बनाने की बात कही थी। अब जैसे-जैसे इस एप में बदलाव हो रहा है। ट्विटर से एक्स नामांकरण के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में ऑडियो और वीडियो फीचर जोड़ना इसी कड़ी का अगला हिस्सा है।

इसके इंस्टॉल में आठ प्रतिशत की कमी के कारण ऐसा हुआ। आईओएस और एंड्रॉइड दोनों में क्रमशः 22 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। नामांकरण के बाद एक्स पर बिताए गए औसत उपयोगकर्ता समय और सत्र में भी पांच प्रतिशत की गिरावट आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+