एलन मस्क ने अपनी गर्लफ्रेंड से फिर तोड़ा रिश्ता, अब तक कर चुके हैं 3 शादी और 8 बच्चे

नई दिल्ली, 14 मार्च: अरबपति एलन मस्क और म्यूजिशयन ग्रिम्स के घर दूसरा बच्चा आ चुका है। उन दोनों ने दिसंबर से ही अपनी बेटी के जन्म की बात सभी से छुपाकर रखी थी। लेकिन बाद में ग्रिम्स ने अपने बच्चे की बात दुनिया के सामने रखी। अब इस कपल से जुड़ी एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एलन मस्क और म्यूजिशयन ग्रिम्स अपनी इन नवजात बेटी के जन्म के बाद अलग हो गई हैं। इसकी पुष्टि खुद ग्रिम्स ने की है।

एलन मस्क और ग्रिम्स 3 साल से डेट कर रहे थे

एलन मस्क और ग्रिम्स 3 साल से डेट कर रहे थे

एलन मस्क और ग्रिम्स 3 साल से अधिक समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद एक बार फिर से अलग हो गए हैं। दोनों ने हाल ही में सरोगेसी के जरिए अपने दूसरे बच्चे(एक बेटी) को जन्म दिया था। ग्रिम्स ने गुरुवार को ट्विटर पर अलग होने की घोषणा की। वैनिटी फेयर पत्रिका के साथ हाल ही में प्रकाशित एक लेख का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा, "मैं और ई इस आर्टिकल के बाद से एक बार फिर से अलग हो गए। दरअसल वैनिटी फेयर को इंटरव्यू देते हुए बच्चे के रोने की आवाज आने लगी जिसके बाद ग्रिम्स ने ये बात स्वीकारी कि हां वे फिर से मां बन चुकी हैं।

ग्रिम्स ने ट्वीट कर लिखी ये बात

ग्रिम्स ने ट्वीट कर लिखी ये बात

ट्विटर पर ग्रिम्स ने लिखा कि, मैं और ई इस आर्टिकल के लिखने के बाद फिर से अलग हो गए हैं, हाहा, लेकिन वह मेरा सबसे अच्छा दोस्त है और मेरे जीवन का प्यार है, और मेरा जीवन और कला हमेशा के लिए मिशन को समर्पित है, मुझे लगता है कि डेविन ने कहानी के उस हिस्से को वास्तव में अच्छी तरह से लिखा। अगले ट्वीट में उन्होंने लोगों के अपने 'द मिशन' का मतलब समझाया। उन्होंने लिखा कि, मिशन सतत ऊर्जा है, जो मानवता को एक बहु-ग्रहीय प्रजाति बनाती है और चेतना का संरक्षण करती है।

दोनों पहले भी कर चुके है सेमी ब्रेकअप

दोनों पहले भी कर चुके है सेमी ब्रेकअप

एलन मस्क और ग्रिम्स ने सितंबर 2021 में भीब्रेक-अप की घोषणा की थी। इस जोड़े ने 2018 में डेटिंग शुरू की। वे X A-Xii मस्क (उनका बेटा) और बेटी Exa Dark Sideræl के माता-पिता हैं। एलन बेटे को एक्स कहकर बुलाते है और अब अपनी बेटी को प्यार से वे Y कहकर पुकारते हैं। ग्रिम्स ने वैनिटी फेयर को यह भी बताया कि उनका मानना है कि बेटी को वे खुद ट्रेन करेंगी और बेटे को एलन। वे फिलहाल यही चाहती हैं कि अपनी बेटी को ज्यादा से ज्यादा स्पॉटलाइट से दूर रखें। 50 वर्षीय एलन के तीन तलाक हो चुके हैं और 10 हफ्ते में ही दुनिया छोड़ चुकी उनकी बेटी को मिलाकर उनके 8 बच्चे हैं।

 ग्रीम्स को पहली बार एलन मस्क के साथ चीन दौरे के दौरान देखा गया था

ग्रीम्स को पहली बार एलन मस्क के साथ चीन दौरे के दौरान देखा गया था

एलन मस्क अभी तक कई रिलेशनशिप में रह चुके हैं और उन्होंने सबसे पहले साल 2000 में एक लेखक जस्टिन मस्क से शादी की थी, लेकिन साल 2008 में दोनों का तलाक हो गया। इस दौरान एलन मस्क और जस्टिन मस्क के 6 बच्चे हुए। पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद एलन मस्क ने दक्षिण अफ्रीकी मूल की अभिनेत्री तलुलाह रिले के साथ रिश्ता जोड़ा और करीब 5 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद वो अलग हो गये। वहीं, कनाडाई पॉप सिंगर ग्रीम्स को पहली बार एलन मस्क के साथ चीन दौरे के दौरान देखा गया था और दोनों करीब 3 सालों तक रिलेशनशिप में रहे। वहीं, साल 2017-18 में एलन मस्क का नाम एम्बर हर्ड के साथ भी जुड़ा, जो हॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं।

इस वक्त एलन मस्क दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर इंसान हैं

इस वक्त एलन मस्क दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर इंसान हैं

इस वक्त एलन मस्क दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर इंसान हैं। एलन मस्क ने साल 2026 तक इंसानों को मंगल ग्रह पर बसाने का ऐलान कर चुके हैं। एलन मस्क का ये दावा नासा के दावे से 7 साल पहले मंगल ग्रह पर ले जाने का है। यानि मंगल ग्रह पर इंसानों को भेजने का नासा का मिशन 2033 का है लेकिन एलन मस्क ने मंगल पर इंसान को उतारने का लक्ष्य 2026 रखा है। एलन मस्क ने कुछ दिन पहले ऐलान किया था कि वो तीसरा विश्व युद्ध शुरू होने से पहले मंगल ग्रह पर इंसानों की बस्ती बसा देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+