सऊदी अरब के शाही महल में जमा हुए 11 शहजादे गिरफ्तार: रिपोर्ट
नई दिल्ली। सऊदी अरब ऑथोरिटी ने 11 शहजादों को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन 11 शहजादों को सऊदी की राजधानी रियाद के शाही महल से गिरफ्तार किया गया है। सऊदी अरब में उपयोगी सेवाओं के बिलों के भुगतान की व्यवस्था खत्म करने के शाही फरमान के खिलाफ ये शहजादे हंगामा कर रहे थे। इसी को लेकर ये रियाद के शाही महल कस्त्र ए-होकम में जमा हुए थे, जहां से इन्हें गिरफ्तार किया गया। सऊदी अरब में शाही परिवार से जुड़े लोगों के पानी और बिजली के बिल का सरकार करती थी। जिसे हाल में बंद कर दिया गया, इसी को लेकर विरोध है।

हायर कारागार भेजा गया
गिरफ्तार किए गए शहजादों को राजधानी रियाद की हायर जेल में भेजा गया है। गिरफ्तार किए गए शहजादे अपने एक रिश्तेदार से जुड़े अदालती फैसले के संदर्भ में वित्तीय मुआवजे की मांग और शाही परिवार के लोगों के बिजली एवं पानी के बिल के सरकारी भुगतान को रोकने के फैसले को बदलने की मांग कर रहे थे।

कम की गई हैं शाही परिवारों की सुविधाएं
सऊदी शासन ने हाल ही में वस्तुओं की खरीद-बिक्री पर टैक्स बढ़ाए हैं और सब्सिडी कम की गई है। वहीं शाही परिवार से जुड़े लोगों को मिलने वाला वजीफा भी कम किया गया है। तेल की कीमत गिरने की वजह से दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक देश सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था पर पड़े बुरे असर के चलते ये फैसले किए गए हैं।

महल ना छोड़न की जिद पर गिरफ्तारी
शाही महल में जमा शहजादे शाही परिवार के सदस्यों को मौत की सजा से छूट और दूसरे मुद्दों पर छूट की मांग कर रहे थे। सरकार ने इससे इंकार कर किया तो शहजादों ने महल ना छोड़ने की बात कही, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी का आदेश हुआ। सभी शहजादों पर मुकदमा चलाया जाएगा।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications