'चुनाव अभी खत्म नहीं हुआ है': डोनाल्ड ट्रंप ने बाइडेन की जीत के बाद किया कानूनी चुनौती का वादा
नई दिल्ली। 3 नवंबर से ही दुनिया को अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों का इंतजार था जो अब सबके सामने है। रिपब्लिक पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के साथ कांटे की टक्टर में डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने बड़ी जीत दर्ज की है। जॉर्जिया में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद जो बाइडेन को 284 इलेक्टोरल वोट मिल गए जिसके बाद व्हाइट हाउस जाने का उनका रास्ता साफ हो गया। वहीं, रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार और वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सिर्फ 214 इलेक्टोरल वोट ही जुटा पाए। नतीजे आने से पहले ही उन्होंने मतगणना खत्म होने का ऐलान कर दिया था।
Recommended Video

संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को अमेरिकी मीडिया के आउटलेट डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन को 2020 के चुनावों के विजेता के अनुमान के बाद राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर निकलने की मांग करते हुए कानूनी चुनौतियों का दावा किया। एक बयान में, ट्रंप ने कहा कि 'चुनाव खत्म नहीं हुआ है और सोमवार से अदालत में उनके मुकदमे की सुनवाई की जाएगी।अमेरिका में सुबह होने के साथ ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट की झड़ी लगा दी। उन्होंने एक बार फिर चुनाव में 'गड़बड़ी' का आरोप लगाया।
जॉर्जिया में मतगणना पूरी होने और बाइडेन की जीत के बाद ट्रंप ने चुनाव नतीजों को अदालत में चुनौती देने की बात कही। उन्होंने कहा, 'हम सबको पता है कि जो बाइडन जल्दबाजी में खुद को गलत तरीके से विजेता बता रहे हैं, मीडिया में उनके समर्थक उनकी मदद करने की इतनी कोशिश क्यों कर रहे हैं। वो नहीं चाहते की सच सामने आए। सीधी सी बात है कि ये चुनाव अभी खत्म नहीं हुआ है। जो बाइडन को अभी तक किसी भी राज्य से विजेता घोषित नहीं किया गया है। कई राज्यों में फिर से गिनती भी होनी है। ऐसे राज्य भी हैं जहां हमारे कैंपेन ने कानूनी तौर पर आपत्तियां भी दर्ज की हैं।'
यह भी पढ़ें: US Presidential Election 2020: डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन होंगे अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति












Click it and Unblock the Notifications