पाकिस्तान में इस साल नहीं, अगले साल होंगे आम चुनाव, निर्वाचन आयोग ने बताया कब तक होंगे इलेक्शन

पाकिस्तान में पिछले कई महीनों से राजनीतिक उथल-पुथल जारी है। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने द्वारा इसी महीने नेशनल असेंबली यानी संसद के निचले सदन को भंग करने के बाद से पाकिस्तान में शासन की कमान कार्यवाहक सरकार के हाथों में है।

पाकिस्तान में नेशनल असेंबली के विघटन के 90 दिनों के भीतर आम चुनाव होने हैं, जिसे 9 अगस्त को समय से पहले भंग कर दिया गया था। इस बीच ऐसी संभावनाएं जताई जा रही थीं कि 90 दिनों के भीतर होने वाले चुनावों में देरी हो सकती है।

pakistan election commission

दरअसल सरकार ने घोषणा की है, कि चुनाव नई जनगणना पूरी होने और नए निर्वाचन क्षेत्र की सीमाएं तय होने के बाद ही हो सकते हैं। ऐसे में माना जा रहा था कि देश में अगले चुनाव मार्च के बाद हो सकते हैं।

इस बीच पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने आश्वासन दिया है कि आम चुनाव जनवरी के अंत या फरवरी के मध्य तक हो जाएंगे, इस बयान के बाद अब देश में चुनावों को लेकर की जा रही आशंकाएं दूर हो गई हैं।

हालांकि, चुनाव आयोग के आश्वसान को देखें तो पाकिस्तान में 90 दिनों के भीतर चुनाव संभव नहीं हो पाएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि चुनाव आयोग ने नई जनगणना के आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों को नए सिरे से परिसीमन कराने का फैसला लिया है, इसी वजह से आम चुनाव में देरी हो रही है।

पाकिस्तानी वेबसाइट डॉन के मुताबिक अवामी नेशनल पार्टी (ANP) पार्टी के कुछ नेता आम चुनाव के संबंध में आयोग से मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान ही चुनाव आयोग ने एएनपी के नेताओं को अगले साल जनवरी या फिर फरवरी के मध्य में चुनाव कराने का आश्वासन दिया।

इस बैठक में पाकिस्तान के मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा समेत और भी कई बड़े अधिकारी शामिल हुए थे। इस दौरान नेताओं ने चुनाव आयोग के साथ बैठक के दौरान अनुरोध किया कि यदि 90 दिनों के भीतर चुनाव कराना संभव नहीं है तो उन्हें इस आगे की तारीफ और कार्यक्रम की जानकारी दी जाए।

इससे पहले अमेरिका ने भी पाकिस्तान में "समय पर" और "स्वतंत्र और निष्पक्ष" चुनाव कराने के लिए कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+