OMG, वोट के लिए बांटी जा रही है 'मर्दानगी' की पिल्स
नयी दिल्ली। चुनावों के दौरान वोटों की खरीद-फरोख्त कोई नयी बात नहीं है। अक्सर लोग वोट के लिए शराब, पैसे, खाने-पीने की चीजों का लालच देते है, लेकिन आजकल वोट खरीदने के लिए उम्मीदवार अजीबो-गरीब हथकंडे अपना रहे हैं। दक्षिण कोरिया ने बदले अपने शैक्षिक कानून, अब कॉलेज की छात्राएं हो सकेंगी प्रेग्नेंट

मामला साउथ कोरिया का है। जहां वोट खरीदने के लिए अजीब सी हरकतें की जा रही है। साउथ कोरिया के लेजिस्लेटिव इलैक्शन्स के दौरान उम्रदराज लोगों के वोट हासिल करने के लिए कैंडिडेट्स उन्हें इरैक्टाइल डिस्फंक्शन की ड्रग्स बांट रहे हैं।
अंग्रेजी अकबार मिड-डे की रिपोर्ट की माने तो साउथ कोरिया में वोट खरीदने के लिए लोगों में इरैक्टाइल डिस्फंक्शन की ड्रग्स बांटे जा रहे हैं। राजधानी सियोल से महज 30 किमी की दूरी पर ये काम किया जा रहा है। खबर आने के बाद से मामले की गहन जांच की जा रही है।
आपको बता दें कि साउथ कोरिया में वोट खरीद-फरोख्त को लेकर सख्त कानून है। अगर कोई उम्मीदवार इस आरोप में पकड़ा जाता है तो उसे 5 साल तक की जेल या लगभग 79 लाख रुपए का जुर्माना हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications