El Chapo: मैक्सिको के कुख्यात ड्रग डीलर एल चापो की ग्लैमरस वाइफ गिरफ्तार, खूबसूरत चेहरा खतरनाक कहानी

मैक्सिको के कुख्यात ड्रग डीलर अल चापो गजमैन की पत्नी एम्मा कोरोनेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अल चापो गजमैन वो ड्रग डीलर है जो अपनी शानो-शौकत, अय्याश जीवन और जेल की दीवार तोड़कर फरार होने के लिए जाना जाता है।

EL Chapo wife Emma Coronel Aispuro Arrest: वाशिंगटन: मैक्सिको के कुख्यात ड्रग डीलर अल चापो गजमैन की पत्नी एम्मा कोरोनेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अल चापो गजमैन वो ड्रग डीलर है जो अपनी शानो-शौकत, अय्याश जीवन और जेल की दीवार तोड़कर फरार होने के लिए जाना जाता है। ड्रग तस्करी के आरोप में अल चापो गजमैन पहले ही उम्रकैद की सजा काट रहा है और अब उसकी ग्लैमरस पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। अल चापो गजमैन की पत्नी लगातार सुर्खियों में रहती है और कई रिएलिटी शो में शिरकत करने का दावा कर चुकी है।

Recommended Video

    El Chapo जिससे डरता है America, उसकी Glamrous पत्नी Emma Coronel Aispuro गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी
    EL Chapo wife Emma Coronel Aispuro

    अल चापो गजमैन की पत्नी गिरफ्तार

    अल चापो गजमैन की 31 साल की पत्नी एम्मा कोरोनेल को वाशिंगटन डीसी में गिरफ्तार किया गया है। एम्मा कोरोनेल पर भी ड्रग तस्करी करने का शक जताया गया है। आरोप है कि एम्मा कोरोनेल अपने पति के काले कारोबार में उसका साथ देती है। आरोप है कि एम्मा कोरोनेल कोकिन और हेरोईन जैसे मादक पदार्थों की सप्लाई करती है। एम्मा कोरोनेल पर पहले भी जेल तोड़कर अपने पति को छुड़ाने के आरोप लग चुके हैं लेकिन माना जा रहा है कि इस बार एम्मा कोरोनेल की मुसीबत काफी बढ़ने वाली है। हालांकि अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है कि आखिर एम्मा कोरोनेल वाशिंगटन क्या करने आई थी।

    EL Chapo wife Emma Coronel Aispuro

    63 साल के अल चापो गजमैन को जुलाई 2019 में अमेरिका में कई टन ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। उसे अमेरिकन कानून के हिसाब से 30 साल तक जेल में रहना होगा। उसकी सुनवाई के दौरान कोर्ट में उसके खिलाफ वकीलों ने कहा था कि गजमैन जेल में रहते हुए कई लोगों को मरवा सकता है। अल चापो गजमैन पर बच्चियों को ड्रग्स देकर उनसे बलात्कार और कार्टेल के पूर्व सदस्यों की हत्या समेत कई मुकदमे चल रहे हैं और अब उम्मीद इसी बात को लेकर है कि अल चापो गजमैन कभी जेल से बाहर नहीं आएगा।

    EL Chapo wife Emma Coronel Aispuro

    जुर्म की दुनिया का 'छोटा' उस्ताद!

    अल चापो गजमैन सिनालोआ कार्टेल का पूर्व प्रेसिडेंट है और इस कार्टेल पर कई टन ड्रग्स अमेरिका में सप्लाई करने का आरोप है। बताया जाता है कि इस गैंग ने अमेरिका के सैकड़ों युवाओं की जिंदगी बर्बाद करके रख दी। अल चापो गजमैन की हाइट कम है लिहाजा उसे सब 15 साल की उम्र में ही एल चैपो कहने लगे जिसका मतलब 'छोटा' होता है। 20 साल की उम्र में अल चापो गजमैन जुर्म की दुनिया में अपना पैर पसार चुका था और मेक्सिकों के सबसे बड़े ड्रग गैंग का सदस्य बन चुका था। अल चापो गजमैन के बार में कहा जाता था कि वो अपने बॉस से सबसे ज्यादा ड्रग्स की मांग करता था और उसे ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाने की लत लग चुकी थी। अगर कोई उसके काम में हेरा-फेरी करता पाया जाता था तो गजमैन उसे ऑन-द-स्पॉट शूट कर दिया करता था।

    EL Chapo wife Emma Coronel Aispuro

    कहा जाता है कि मैक्सिको ड्रग किंग फीलिक्स गलाद्रो से मुलाकात के बाद उसकी जिंदगी बदल गई। पहले वो फीलिक्स गलाद्रो का ड्राइवर बना फिर उसकी गद्दी का वारिश। 1993 आते आते अल चापो गजमैन मैक्सिको का सबसे अमीर शख्स बन चुका था मगर उसी साल पहली बार उसे ड्रग्स तस्करी के आरोप में जेल भेजा गया। कहा जाता है कि जिस जेल में अल चापो गजमैन को रखा गया था वो मैक्सिको का सबसे सुरक्षित और हाई सिक्योरिटी जेल था। लेकिन, 8 साल जेल में रहने के बाद वो धोबी की हाथगाड़ी में छिपकर फरार हो गया। अल चापो गजमैन लगातार ड्रग्स की सप्लाई करता रहा लेकिन 2014 में फिर से उसे गिरफ्तार किया गया। उसवक्त वो अपनी बीवी के साथ छुट्टियां मना रहा था। जब उसे गिरफ्तार किया गया था तब उसकी एक बांह में उसकी बीवी और दूसरी बाह में उसका एके-47 लटक रहा था। लेकिन, जुलाई 2015 में अल चापो गजमैन फिर से जेल तोड़कर फरार हो गया। जेल में जिस जगह कैदी नहाते थे वहां से वो सुरंग खोदकर फरार हो गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+