सीरिया: हवाई हमलों में 8 बच्चों समेत 21 लोगों की मौत
बैरूत। सीरिया के उत्तर पश्चिमी प्रांत इदलिब में हवाई हमले में 21 नागरिकों की मौत होने की पुष्टी की गई है। इस हवाई हमले में 8 बच्चों की भी मौत हुई है। प्रशासन के मुताबिक, रूस के एक एयरक्राफ्ट ने रविवार को जिहादियों और चरमपंथियों को निशाना बनाया था, लेकिन इसमें नागिरकों की भी मौत हुई है।

सीरियाई ह्युमन राइट्स के मुताबिक, हवाई हमले में 21 नागरिकों की मौत हुई है, जिसमें 8 बच्चे शामिल है। इस हमले में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की भी मौत हुई है। ब्रिटेन आधारित मॉनिटरिंग ऑर्गनाइजेशन रामी अब्देल रहमान ने बताया कि रूस ने इदलिब प्रांत के कई क्षेत्रों पर हवाई हमलें किए हैं।
अब्देल रहमान के अनुसार, इन हवाई हमलों में कई लोग जख्मी हुए हैं, जिसमें लड़ाकों की संख्या अधिक है। उन्होंने कहा कि आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है गया है।












Click it and Unblock the Notifications