कनाडा के पीएम ने भी खास अंदाज में मनाई 'ईद', लोगों के साथ मिलकर सर्व किया 'इफ्तार' ?
कनाडा। कनाडा के प्राइम मिनिस्टर जस्टिन ट्रिडयू इंटरनेट की दुनिया में छाए रहते हैं। देखिए न आज ईद है। इस मौके से वह कैसे चूक सकते थे। उन्होंने तुरंत अपना टिवटर का पिटारा खोला और लग गए अपने फैंस को ईद सेलिब्रेट करने में। इंटरनेट प्रेमी पीएम ट्रिडयू ने ईद पर एक वीडियो वायरल किया है। वह टोरेंटो में रमदान फूड बैंक्स में खुद फूड पैक करते नजर आए। उन्होंने भी ईद को कुछ खास तरह से मनाया और लोगों को ईद पर मुबारक बाद भी दी।

50 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं यह वीडियो
उन्होंने मैसेज देते हुए कहा कि इस ईद उल फितर के त्योहार पर सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं। मुझे ईद मनाते हुए बेहद खुशी हो रही है। ईद के मौके पर उनका यह वीडियो कल रिलीज हुआ था जिसे कई लाख लोगों ने पसंद किया था। जब उन्होंने ईद पर खुलकर बधाई दी तो करीब 5.3 लाख लोगों ने उसे पंसद किया। इस पर ढेर सारे कमेंट आए हैं। उनके इस वाक्ये के बाद उनके साथ पूरी की पूरी एक कम्युनिटी जुड़ गई है और लाखों लोगों का आभार भी उन्हें मिला।
डिफरेंट कम्युनिटीज से जुड़ते हैं जस्िटन
यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने सोशल मीडिया पर इस तरह के कमेंट दिए हैं। इसके पहले भी वह किसी न किसी तरह से ऐसे ही लोगों से जुड़ चुके हैं। जस्टिन ट्रिडयू ने पहले भी डिफरेंट कम्युनिटीज को प्रमोट किया है और वह उनके साथ जुड़े हैं। पिछले साल पोंगल में भी वह लोगों के बीच छा गए थे वहीं वैशाखी में भी सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हुए हैं। लोगों के साथ रिलेशन बनाए रखना उन्हें बेहद पसंद है।












Click it and Unblock the Notifications